फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   326 युवा फिजिकल में पास

326 युवा फिजिकल में पास

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
Rohtak Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। छोटूराम स्टेडियम में चल रही सेना की खुली भर्ती में मंगलवार को झज्जर जिले के अभ्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस भर्ती में करीब पांच हजार अभ्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। शुरुआती दौर में ही 1753 अभ्यार्थी बाहर हो गए। करीब तीन हजार अभ्यार्थी शारीरिक प्रक्रिया से गुजरे तो उनमें से सिर्फ 326 ही पास हो पाए। सोमवार रात को ही झज्जर जिले के अभ्यार्थी छोटूराम स्टेडियम के बाहर एकत्रित होने शुरू हो गए थे। भीड़ इतनी थी कि उन्हें काबू करने के लिए एनसीसी के कैडेट्स को बुलाना पड़ा। भर्ती में प्रक्रिया में 4838 अभ्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें से 1753 अभ्यार्थी शुरुआती दौर में ही बाहर हो गए। 3085 अभ्यार्थी शारीरिक प्रक्रिया से गुजरे जिनमें से सिर्फ 326 अभ्यार्थी ही पास हो पाए। तड़के चार बजे ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। भीड़ को देखते हुए सुबह ही एनसीसी कैडेट्स को बुलाया गया और पुलिस को भी सूचना दी। भर्ती निदेशक बी पटनायक ने बताया कि शारीरिक परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed