फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शहर की सियासत......

शहर की सियासत......

Tue, 28 Aug 2018 02:44 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
शहर की सियासत......
फोटो सहित
विज्ञापन


शहर की सियासत : चुनाव की आहट से फिर सक्रिय हुए निगम पार्षद
हेडिंग : सोशल मीडिया पर जोर, विकास कार्यों का ब्लू प्रिंट तैयार
: पब्लिक के बीच सुबह व शाम जाने का दोबारा बनाया प्लान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नगर निगम चुनाव की आहट के साथ ही शहर की सियासत एक बार फिर गरमाने लगी है। एक माह से ठंडे पड़े चुनावी माहौल को फिर से तैयारी की जा रही हैं। चुनाव घोषित होते ही सोशल मीडिया पर पार्षद व दावेदार चुनावी जंग छेड़ेंगे। साथ में डोर टू डोर अभियान चलेगा। फिलहाल वार्डों के चौक व चौराहों पर बैठकर चुनावी समीकरण बनाए जा रहे हैं।
नगर निगम में पार्षदों का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो गया था। जुलाई माह में चर्चा थी कि सरकार अगस्त या सितंबर में चुनाव करवा देगी। इसके चलते पार्षदों व दावेदारों ने न केवल गली व मोहल्लों को होर्डिंग से पाट दिया, बल्कि बोहर गांव में तो तीन से चार गुब्बारे चुनाव प्रचार के लिए हवा में लहराने लगे। मीडिया व सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा था। यहां तक सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर तक वार्डों में जाकर मीटिंग कर चुके हैं, लेकिन सरकार के ठंडे रुख को देखते हुए चुनाव प्रचार में जुटे पार्षद भी पीछे हट गए। अब दोबारा चर्चा है कि सरकार सितंबर माह के प्रथम या दूसरे सप्ताह में प्रदेश के पांच निगमों रोहतक, हिसार, पानीपत, करनाल व यमुनानगर के चुनाव की घोषणा कर सकती है। ऐसे में चुनाव 9 से 18 अक्तूबर तक चलने वाले नवरात्रों में हो सकते हैं। इसी के चलते दोबारा से पार्षद व दूसरे दावेदार सक्रिय होने लगे हैं।
विज्ञापन

वर्जन---------
पहला चुनाव नवरात्रों में लड़कर जीता था, अब फिर से नवरात्रों में चुनाव के समीकरण बनते दिख रहे हैं। दो आईटी एक्सपर्ट की ड्यूटी सोशल मीडिया पर प्रचार संभालने की लगा दी गई है। सभी विकास कार्यों की वीडियो बनाई गई है। साथ ही सुबह व शाम को दोबारा से चुनाव प्रचार की सक्रियता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरोतामल भटनागर, पूर्व पार्षद एवं संभावित प्रत्याशी वार्ड नंबर 4
............
नगर निगम चुनाव को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हो रही है। नवरात्रों में चुनाव होने की संभावना को देखते हुए दोबारा से सक्रियता बढ़ा दी है। पहले की तरह पब्लिक कनेक्टिविटी पर जोर दिया जा रहा है। हर रोज कार्यालय व आवास पर एरिया के लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

-अनीता मिगलानी, पूर्व पार्षद एवं संभावित प्रत्याशी वार्ड नंबर 14
.....
वार्ड के अंदर सबसे ज्यादा दावेदार हैं। फिर भी अपने भाईचारे पर पूरा भरोसा है। पांच साल से भाईचारे को जोड़ने का प्रयास कर रहा हूं। अब भी उसी पर फोकस किया जा रहा है। जुलाई में सुबह व शाम सक्रियता बढ़ा दी थी। अब दोबारा से प्लान तैयार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कैसे प्रचार किया जाना है, इसकी पहले से तैयारी हो चुकी है।
-अनिल कुमार, पूर्व पार्षद एवं संभावित प्रत्याशी वार्ड नंबर 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed