फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पेयजल के लिए परेशान होने की जगह करें पब्लिक हेल्थ को फोन

पेयजल के लिए परेशान होने की जगह करें पब्लिक हेल्थ को फोन

Wed, 04 Apr 2018 03:12 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
पेयजल के लिए परेशान होने की जगह करें पब्लिक हेल्थ को फोन
पेयजल के लिए परेशान होने की जगह करें पब्लिक हेल्थ को फोन
विज्ञापन


विभाग जरूरत के हिसाब से उपलब्ध कराएगा वाटर टैंकर, फोन नंबर किए जारी

फोटो सहित

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पेयजल की किल्लत झेल रहे शहरवासियों को परेशान होने की जगह पब्लिक हेल्थ विभाग को बस फोन करने भर की देर है और उसके घर अधिकारी जरूरत के हिसाब से वाटर टैंकर भिजवा देंगे। इसके लिए विभाग ने जिला प्रशासन के निर्देशों पर फोन नंबर जारी किए हैं। इससे शहर की पेयजल संबंधित समस्या झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी।

पब्लिक हेल्थ विभाग के लिए गर्मियों में शहर के साढे़ पांच लाख लोगों तक पर्याप्त मात्रा में पेयजल पहुंचाना चैलेंज बना हुआ है। जिला प्रशासन और पब्लिक हेल्थ विभाग के संयुक्त प्रयासों से भालौट सब ब्रांच में अतिरिक्त पानी आ गया है, इसे विभाग लिफ्ट कर अपने जल घर तक ला रहा है। लोगों को समस्या न हो इसके लिए विभाग वाटर टैंकर से उपभोक्ताओं तक पानी भी पहुंचाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो विभाग इसके लिए एक निजी कंपनी को टेंडर भी अलाट करने जा रहा है। इसमें निजी ठेकेदार को जरूरत के हिसाब से लोगों तक वाटर टैंकर से पानी सप्लाई करना होगा।
विज्ञापन


वाटर टैंकर के लिए करें इन नंबरों पर संपर्क
9992469992
9991010670
9813511819

बोले अधिकारी
जहां भी पेयजल की किल्लत होगी, वहां वाटर टैंकर से पानी पहुंचाया जाएगा। उपभोक्ता कार्यालय में आकर व मोबाइल पर संपर्क कर अपने लिए वाटर टैंकर मंगवा सकते हैं। नहर में अतिरिक्त पानी को कन्हेली हैड पर रोक कर लिफ्ट किया जा रहा है। आमजन को पेयजल संबंधी समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश अहलावत, एसडीई, पब्लिक हेल्थ


प्रशासन का प्रयास है, गर्मी में नहीं हो पानी की किल्लत: डीसी
उपायुक्त यश गर्ग ने बताया कि प्रशासन का प्रयास है कि गर्मी में किसी भी क्षेत्र में पानी की किल्लत नहीं हो। आठ अप्रैल को जिले की नहरों में पानी आ जाएगा। इसके साथ ही पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट को भी अलर्ट कर दिया गया था। विभाग के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, जिसमें लोग पानी दिक्कत पर शिकायत कर सकते हैं, इसके साथ ही इन नंबरों पर कॉल कर पानी के टैंकर भी मंगाए जा सकते हैं। इसके साथ ही पेयजल संकट के स्थायी हल के लिए शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए बड़े जल घर को शहरी क्षेत्र जल घरों से जोड़ने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं। जिससे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में आसानी से पानी पहुंचाया जा सकें। इसके साथ ही शहर में बने जल भंडारण टैंकाें को ही प्रयोग में लाने बारे कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed