{"_id":"5ab41b9b4f1c1b91778b6e57","slug":"91521752987-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्री लीडरशिप समिट किसानों के स्वागत के लिए आज तैयार हो जाएगा मेला ग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एग्री लीडरशिप समिट किसानों के स्वागत के लिए आज तैयार हो जाएगा मेला ग्राउंड
Updated Fri, 23 Mar 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृतीय एग्री लीडरशिप समिट-2018
किसानों के स्वागत के लिए आज तैयार हो जाएगा मेला ग्राउंड
- किसानों एवं आम लोगों के के प्रवेश के लिए होंगे दो गेट, दो गेट वीआईपी एवं अधिकारियों के लिए
- 350 से अधिक देशी-विदेशी कंपनियां होंगी शामिल, एक लाख लोगों के समिट में आने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
तृतीय एग्री लीडरशिप समिट-2018 में किसानों के स्वागत के लिए शुक्रवार को गोहाना रोड स्थित मेला ग्राउंड तैयार हो जाएगा। यहां किसानों और आम लोगों के प्रवेश के लिए दो गेट बनाए गए हैं, जिनकी एंट्री नि:शुल्क है। इसके साथ ही एक गेट वीआईपी गेस्ट के लिए और एक गेट अधिकारियों के लिए प्रवेश के लिए भी तैयार किया गया है। 24 से 26 मार्च तक कृषि क्षेत्र से जुड़ी 350 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां शहर अपने उत्पादों को किसानों के समक्ष प्रदर्शित करेंगी, जिनका लाभ किसान अपनी कृषि में उठा पाएंगे। इस दौरान पूरे राज्य से करीब एक लाख लोगों के समिट में आने की संभावना है।
यहां पर सात वातानुकूलित एग्जीबिशन हॉल का निर्माण किया गया है, जहां पर कंपनियां कृषि संबंधी तकनीक का डिस्प्ले करने के साथ ही किसानों को उनके इस्तेमाल और लाभ की जानकारी देगी। इस समिति पर मुख्य रूप से तीन विषयों पर फोकस है, इनमें डायरेक्ट मार्केटिंग एवं पेरी-अर्बन एग्रीकल्चर, किसानों की आय को दोगुना करना और तीसरी थीम दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी विकास है। किसानों के साथ ही एंटरप्रेन्योर, शोधकर्ता, टीचिंग फैकल्टी के सदस्य, एग्रीकल्चर एवं हॉर्टीकल्चर विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी इस समिट का हिस्सा होंगे। कृषि विभाग रोहतक के डिप्टी डायरेक्टर रोहताश सिंह ने बताया कि इस समिट का मकसद किसानों और बाजार के बीच एक पुल बनाना है, जिसका फायदा कृषि को मिल सके। एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री हरियाणा में आएं और टेक्नोलॉजी को किसानों तक पहुंचाया जा सके।
- सीटीएम ने लिया पार्किंग और मेला प्रबंध का जायजा
नगराधीश महेंद्र पाल ने वीरवार को मेला ग्राउंड पर तैयारियों का जायजा लिया। वाहनों की पार्किंग को लेकर तैयार प्लान को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए मौका मुआयना किया गया। इसके साथ ही मेला ग्राउंड पर भी तैयारियां का जायजा लिया गया। नगराधीश ने बताया कि पार्किंग और मेला प्रबंध को लेकर प्रशासन के सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गईं है, उसी के मुताबिक काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
- एक करोड़ रुपये का बजट बढ़ा
मार्केटिंग बोर्ड की ओर से इस समिट का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2015 में पहली बार एग्री लीडरशिप समिट हुई थी, जिसके दो वर्ष बाद 2017 सूरजकुंड में दूसरी समिट का आयोजन किया गया। इस द्वितीय समिट में तीन करोड़ रुपये खर्च आया था, जो तृतीय समिट में एक करोड़ रुपये बढ़ा दिया गया है।
- एक नजर में समिट की व्यवस्था
1. उद्घाटन के लिए हॉल: 1
2. एक्जीबिशन हॉल: 7
3. कैटल स्टे का एरिया: 1
4. कैटल डेमो एरिया: 1
5. सेमिनार एवं डेलिगेट हॉल: 2
6. वीआईपी लाउंज: 1
7. मीडिया सेंटर:1
8. ऑगेनिक डिस्प्ले एरिया: 1
9. पेड फूड एरिया: 1
- इन पर भी रहेगा फोकस
समिट में पैकेजिंग, ब्रांडिंग, माइक्रो इरिगेशन, सॉइल हेल्थ, आर्गेनिक फार्मिंग, आर्गेनिक विलेज, जीरो बजट एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चर सर्विसेज और डिजिटल कनेक्टिविटी पर भी फोकस होगा।
तीन दिन बुरी तरह प्रभावित रहेगी रोडवेज व्यवस्था
रोहतक। यहां 24 मार्च से आयोजित होने वाले तीन कृषि मेले में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से सैकड़ों की संख्या में बसें आएंगी। इससे हर जिले में रोडवेज के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश के 14 जिलों से 1295 बसें आएंगी। सिरसा जिले से 81, बहादुरगढ़ सब डिपो से कुल 64, कैथल से 80, फतेहाबाद से 55, झज्जर से189, चरखीदादरी से 57, सोनीपत से 90, कुरुक्षेत्र से 82, जींद से 91, रोहतक से 210, करनाल से 79, नारनौंद से 65, अंबाला से 57, हिसार से 95 बसें जाएंगी।