फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पत्नी के चरित्र पर था शक, बच्चों को होली खेलने भेजा और कर दी हत्या

पत्नी के चरित्र पर था शक, बच्चों को होली खेलने भेजा और कर दी हत्या

Sun, 04 Mar 2018 03:04 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के चरित्र पर था शक, बच्चों को होली खेलने भेजा और कर दी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
होली की आड़ में चरित्र पर शक के चलते महम के वार्ड नं. 15 में तकिए से पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी। दम घुटने की वजह से महिला की मौत हो गई। आरोपी ने कुछ दिन पहले ही पत्नी को संपत्ति से भी बेदखल किया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शव नग्न हालत में मिला है। वहीं आशंका जताई है कि शव से बर्बरता भी की गइ है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में जींद के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी कई साल पहले महम के इमलीगढ़ निवासी व्यक्ति से की थी। वह फिलहाल महम के वार्ड नं. 15 में रहते हैं। उसके दो बेटी और एक बेटा है। मायके पक्ष का आरोप है कि महिला का पति शराब पीने का आदी है और पत्नी की अक्सर पिटाई करता था। मायके पक्ष ने कई बार पंचायती तौर पर फैसला भी किया, लेकिन हरकतों में सुधार नहीं आया। मृतका के भाई का कहना है कि फाग वाले दिन सुबह साढ़े दस बजे उनके पास भांजे ने फोन किया। भांजे ने बताया कि उसके पिता ने मां का गला घोंटकर हत्या कर दी है। इसके बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत दी। केस दर्ज होने के बाद सीआईए 1 ने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का चरित्र खराब था। वह अपने बेटियों को भी बिगाड़ना चाहती थी। इस कारण उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


मुझे पागल बनाना चाहती थी पत्नी: आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि पत्नी उसे पागल बनाने की कोशिश कर रही थी। जब वह बीमार होता था तो अलग-अलग दवाइयां दी जाती थी। वीरवार रात को पत्नी ने उसे नींद की एक साथ सात गोलियां दीं। इसके बाद व्यक्ति की शरीर में बेचैनी हो गई। अपनी हत्या के डर के कारण आरोपी ने पहले ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी का कहना था कि पत्नी ने अपनी सास के साथ भी ऐसा ही किया था। इसके बाद सास अपने दूसरे बेटे के साथ रहने लगी थी। आरोपी का दावा है कि उसकी पत्नी सारी संपत्ति हड़पना चाहती थी। इस कारण उसने कुछ समय पहले सारी संपत्ति अपने तीनों बच्चों के नाम कर दी थी जबकि पत्नी को बेदखल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंध बनाने के बहाने कमरे में बुलाकर तकिए से दबाया मुंह
आरोपी ने संबंध बनाने के बहाने पत्नी को मकान दूसरी मंजिल पर बुलाया था। आरोपी का कहना है कि सुबह उसका बेटा होली खेलने चल गया था। प्रथम तल पर दोनों बेटियां थी। इसी बीच आरोपी अपनी पत्नी को संबंध बनाने के लिए ऊपर के कमरे में ले गया। यहां पर उसने पत्नी के मुंह पर तकिया रखकर दम घोंट दिया। हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके शव पर रजाई ढक दी ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद कमरे का ताला बंद करके नीचे आ गया। जब बेटियों ने मां के बारे में पूछा तो आरोपी ने कहा कि वह सो रही है। कुछ देर बाद नीचे आ जाएगी। फिर आरोपी मौके से फरार हो गया।
छह महीने पहले बेटे ने किया था आत्महत्या का प्रयास
पुलिस जांच में सामने आया कि करीब छह महीने पहले मृतका के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। लेकिन सेना से छुट्टी पर आये उसके चचेरे भाई ने उसे देख दिया था। तब उसकी जान बचाई थी। उस समय भी बताया गया था कि मां के चरित्र से परेशान होकर बेटे ने कदम उठाया था। महम थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों को नामजद किया हैं।


वर्जन
पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था। इस कारण उसने हत्या की। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इंस्पेक्टर रमेश कुमार, थाना प्रभारी महम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed