फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मोरवाला पावर सब स्टेशन की क्षमता 10 एमवीए और बढ़ेगी

मोरवाला पावर सब स्टेशन की क्षमता 10 एमवीए और बढ़ेगी

Sat, 17 Feb 2018 01:05 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
मोरवाला पावर सब स्टेशन की क्षमता 10 एमवीए और बढ़ेगी
मोरवाला पावर सब स्टेशन की क्षमता 10 एमवीए और बढ़ेगी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बिजली निगम अधिकारियों ने मोरवाला पावर सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने की योजना तैयार की है। इसके मुताबिक सब स्टेशन की क्षमता 10 एमवीए और बढ़ाई जाएगी। फिलहाल सब स्टेशन की क्षमता 6.3 एमवीए होने से सब स्टेशन से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति में परेशानी हो रही है और इसके चलते करीब 45 से 50 हजार ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
निगम अधिकारियों का कहना है कि सब स्टेशन की क्षमता बढ़ने के बाद न केवल लो वॉल्टेज की समस्या से निजात मिलेगा बल्कि 20 गांवों की बिजली आपूर्ति में भी इससे सुधार होगा। निगम अधिकारियों ने इसका प्रपोजल तैयार कर मंजूरी के लिए हेड ऑफिस भेज दिया है। फरवरी माह के अंत तक इस पर मंजूरी मिलने की संभावना है। इससे पहले भी निगम अधिकारियों ने दो पावर सब स्टेशन का लोड़ बढ़ाकर करीब 35 गांवों के ग्रामीणों को कुछ हद तक बिजली संबंधी परेशानियां हल की हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब तीन दशक पुराने बिजली सब स्टेशन अब आउटपुट कम देने लगे हैं। इनमें पुराने संयंत्र लगे हैं जो ज्यादा लोड को सहन करने की स्थिति में नहीं है। इसलिए अब निगम ने पुराने सब स्टेशनों की कायाकल्प करने की कवायद शुरू कर दी है। कई सब स्टेशनों के दायरे में आने वाले गांवों में आबादी बढ़ने पर भी बिजली आपूर्ति में बढ़ोतरी नहीं हुई। इससे इन गांवों के उपभोक्ता बिजली संकट से त्रस्त हैं। बिजली आपूर्ति में सुधार न होने से व केवल लो-वॉल्टेज की समस्या बनी है बल्कि लोड बढ़ने पर पर बार-बार ट्रिपिंग की समस्या भी आ रही है। इससे मेन लाइन ब्रेकडाउन कर जाती हैं जिससे कई घंटों तक बिजली की आपूर्ति ठप रहती है। गर्मी के मौसम में तो हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। आंधी व बारिश होने पर पूरा सिस्टम जवाब दे जाता है जिससे कई बार तो दूसरे दिन जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो पाती है। इसलिए हाल ही में निगम अधिकारियों ने मकड़ाना बस स्टेशन की क्षमता भी बढ़ाई है और अब मोरवाला पावर सब स्टेशन की क्षमता 10 एमवीए और बढ़ाने का निर्णय लिया है। चरखी दादरी-दिल्ली सड़क मार्ग पर स्थित मोरवाला सब स्टेशन की क्षमता 6.3 एमवीए है। ये करीब 18 साल पहले यह सब स्टेशन बना था उस समय उपभोक्ताओं की संख्या के अनुरूप यह लोड पर्याप्त था। अब पिछले सालों से लोड बढ़ जाने पर यहां बिजली की किल्लत गहराने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों को होगा फायदा
दादरी- दिल्ली रोड स्थित गांव मोरवाला, इमलोटा, सरूपगढ़, कंहेटी, भागवी, बिगोवा, अचीना गांवों के उपभोक्ताओं को सीधा फायदा हो सकेगा इसके लिए आसपास के गांव समसपुर, बिरोहड़, कालियावास सहित कई गांवों में भी वोल्टेज में सुधार आएगा। बार- बार फॉल्ट का झंझट भी खत्म हो जाएगा। लोड की वजह से फॉल्ट ज्यादा आ रहे हैं।
फरवरी के अंत तक मंजूरी मिलने की संभावना
बिजली निगम कार्यालय ने सब स्टेशन क्षमता बढ़ाए जाने के लिए प्रपोजल तैयार कर हैड ऑफिस भेजा है ताकि जल्द ही इसकी मंजूरी मिलने पर आने वाली गर्मी से पहले इसकी क्षमता बढ़ाई जा सके और बिजली आपूर्ति में व्यापक सुधार हो सके। वहीं, निगम अधिकारियों का कहना है कि पिछले सप्ताह ही उन्होंने प्रपोजल भेजा है और फरवरी के अंत तक इस पर मंजूरी मिलने की संभावना है। मंजूरी मिलने के बाद मार्च माह के मध्य तक इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा।

::वर्सन
बिजली निगम जिले में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। पुराने सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जा रही है तथा नए सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं। आने वाले थोड़े समय में जिले की बिजली आपूर्ति में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा।
एसडीओ जयप्रकाश घणघस, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed