{"_id":"5a737d9c4f1c1b514a8b6f6a","slug":"91517518236-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता पर रहेगा विशेष फोकस, पार्कों की होगी कायापलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता पर रहेगा विशेष फोकस, पार्कों की होगी कायापलट
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता पर रहेगा विशेष फोकस, पार्कों की होगी कायापलट
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी नगर पालिका का वीरवार को तीसरा आम बजट पेश किया गया। करीब 13 लाख मुनाफे के बजट में स्वच्छता को प्राथमिकता दी गई है। जल्द ही छोटे टैंपो खरीदने की योजना है। ये जानकारी नपा सचिव राजाराम ने दी।
उन्होंने बताया कि नपा को स्टांप ड्यूटी से 35 लाख की इनकम होगी। शराब के ठेकों से 70 लाख की आमदनी निर्धारित की गई है। बिजली चार्ज से 17 लाख मिलेंगे। एक लाख प्रापर्टी टेक्स से आमदनी होगी, तथा विकास शुल्क से एक लाख वसूल किए जाएंगे। नपा के विभिन्न चौराहों पर होर्डिंग लगाने पर चार्ज लिया जाएगा। जिससे नपा को एक लाख की वसूली होगी। बैंकों में जमा राशि से 30 हजार मिलेंगे। जमीन की बिक्री से नपा को 25 लाख आमदनी होगी। टेंडर शुल्क से 10 हजार की आमदनी होगी, साथ ही रोड कट चार्ज से 15 हजार मिलने की संभावना है। कंपोजीशन फीस से 10 हजार मिलेंगे। बिल्डिंग शुल्क से 15 हजार वसूली निर्धारित की गई। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्रोतों से नपा को 1.89 करोड़ की आमदनी होगी। जबकि विकास कार्यों पर 1.76 करोड़ खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के वेतन पर 2.69 करोड़ खर्च होंगे। दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के वेतन पर 61 लाख खर्च होंगे। इसके अलावा कोर्ट केस, कार्यालय खर्चा, ऑडिट फीस, टेलीफोन, टीए बिल, पार्कों के सौंदर्यीकरण, वाहनों की रिपेयर, स्ट्रीट लाइट, छोटे टैंपो खरीदने का बजट निर्धारित किया गया है।
विभिन्न रास्तों के पक्के निर्माण के टेंडर छोड़ दिए हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। शहर की स्वच्छता पहली प्राथमिकता है, जिसके लिए छोटे टैंपो खरीदे जाएंगे। ताकि कूड़ों का उठान तत्परता पूर्वक हो सके।
विज्ञापन
बबीता सैनी चेयरमैन, नांगल चौधरी नगर पालिका