फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   योग्यता के आधार पर मिल रहे युवाओं का रोजगार : नायब सिंह

योग्यता के आधार पर मिल रहे युवाओं का रोजगार : नायब सिंह

Thu, 17 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
योग्यता के आधार पर मिल रहे युवाओं का रोजगार : नायब सिंह
योग्यता के आधार पर मिल रहे युवाओं का रोजगार : नायब सिंह
विज्ञापन

चरखी दादरी।
स्वतंत्रता दिवस समारोह नगर के बलिदान स्मारक स्टेडियम में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रम, रोजगार एवं खनन मंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने विधायक सुखविंद्र मांढी, उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा, पुलिस अधीक्षक सुनील दलाल के साथ परेड की टुकड़ियों का निरीक्षण किया। उप पुलिस अधीक्षक सुरेश हुड्डा के नेतृत्व में पुलिस जवान, महिला पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी के लड़के व लड़कियों की टुकड़ी और स्कूल कालेजों के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पीटी, डंबल व लेजियम शो प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध में शहीद हुए वीरों की पत्नियों और परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यातिथि ने रोजगार्डन स्थित शहीद स्मारक पर जाकर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवाने में जुटे हैं। सरकार द्वारा पारदर्शी नीतियों को अपनाते हुए योग्यता के आधार पर युवाओं का रोजगार दिए जा रहे हैं। इसी प्रकार तबादला नीति में भी निष्पक्ष व पारदर्शी रवैया अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए सक्षम योजना लागू की गई है। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में एक लाख करोड़ का निवेश करवाया जा रहा है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से हरियाणा का लिंगानुपात काफी सुधरा है। इस अवसर पर श्रम मंत्री ने कहा कि देश की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, अश्फाक उल्ला खां, राजगुरू, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह जैसे वीरों का अतुलनीय योगदान रहा। अंग्रेजों के साथ लोहा लेने में डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी, डॉ. दीनदयाल उपाध्याय, मदनमोहन मालवीय, सरदार वल्लभ भाई पटेल आदि स्वतंत्रता सेनानी सदैव अग्रिम पंक्ति में रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का प्रमुख राष्ट्र बन चुका है। आज पूरी दुनिया की नजर भारत की ओर है। इस दौरान मार्चपास्ट में जनता कॉलेज, एपीजे कॉलेज, राजकीय उच्च विद्यालय ढाणी फौगाट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी, वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी, परसराम हेतराम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी, वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाणी फौगाट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी की गर्ल्स गाइड व बैंड की टुकड़ी शामिल रही। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों, खिलाड़ियों और समाज सेवी संगठनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में परेड के लिए प्रथम इनाम महिला पुलिस, द्वितीय पुलिस जवानों की टुकड़ी को मिला तथा तृतीय इनाम जनता कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स को दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम इनाम एससीआर स्कूल चरखी को मिला। गीतांजलि स्कूल कलियाणा द्वितीय और तीसरा इनाम आर्यन स्कूल दादरी की टीम को दिया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, सोमबीर सांगवान, नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया, मार्केट कमेटी चेयरमैन चंद्रपाल सांगवान, अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर, नगराधीश अमरदीप सिंह, एसडीएम ओमप्रकाश, उपायुक्त की पत्नी सोनिया विजय कुमार, सुशासन सहयोगी प्रमोद रतूड़ी, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, नायब तहसीलदार जगदीश चंद्र, उपमंडल कृषि अधिकारी कृष्ण कुमार, जिला खेल अधिकारी सुंदर सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक उदयवीर पूनिया,बीईईओ को कुुलदीप ङ्क्षसह, सतेंद्र परमार, दयाराम जांगड़ा, बलवान सांगवान, इंदू यादव, मनेश गोदारा, डॉ. संजीव मडिय़ा, कर्मवीर नांधा, खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल व नवरत्न पांडे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed