{"_id":"5994ad504f1c1b8e288b4806","slug":"91502915920-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों ने थाने में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों ने थाने में किया प्रदर्शन
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापकों ने थाने में किया प्रदर्शन
चरखी दादरी।
जिले के गांव चिड़िया स्थित सरकारी स्कूल के प्राचार्य पर हुए हमले के आरोपियों की 20 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर अध्यापकों व अन्य विभागों के संगठन सदस्यों ने बुधवार को सदर थाना पुलिस में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने रोष जताया और पुलिस द्वारा तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ व कर्मचारी महासंघ से अध्यापकों सहित अन्य विभागों के कर्मचारी सदर थाना पुलिस पहुंचे तथा स्कूल प्राचार्य सतीश डाला पर हमला करने के मामले गिरफ्तारी न होने पर थाना परिसर में रोष प्रदर्शन किया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अध्यापक संघ नेता संजीव मंदोला ने कहा कि गत 24 जुलाई को आधा दर्जन युवकों ने गांव चिड़िया स्कूल के प्राचार्य सतीश डाला के साथ स्कूल परिसर में ही दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी थी। स्कूल की छुट्टी के बाद प्राचार्य जब अपने घर जाने लगे तो इन धमकी देने वाले युवकों ने लाठी व डंडों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। हालांकि पुलिस द्वारा इस मामले में केस दर्ज किया गया है लेकिन पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। अध्यापक नेता सत्यवान शास्त्री व रणबीर गहलोत ने चेतावनी देते हुए कहा कि तीन दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर बीईओ जयप्रकाश सभ्रवाल, रणबीर गहलौत जिला प्रधान महासंघ, सत्यवान शास्त्री, जगमेंद्र छिल्लर ,प्रीतम, विक्रम सांगवान , राजकुमार सांगवान , जयवीर,अजीत सिंह सरपंच, शिवकुमार, सतीश कुमार, जिले सिंह , संजय फौगाट, करतार साहू मौजूद थे।