{"_id":"598e012e4f1c1b316a8b45c6","slug":"91502478638-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली दस्तावेज के जरिए बैंक से हड़पे 90 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाली दस्तावेज के जरिए बैंक से हड़पे 90 हजार रुपये
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाली दस्तावेज के जरिए बैंक से हड़पे 90 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की मछरौली शाखा से तीन व्यक्तियों ने जाली दस्ताजेज के जरिए 90 हजार रुपये हड़प लिए। 12 साल पुराने मामले में पुलिस ने गुरुवार देर शाम बैंक मैनेजर की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर ली है।
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा मछरौली के ब्रांच मैनेजर प्रमोद मल्होत्रा ने बिलासपुर पुलिस को बताया कि मार्च 2005 में भवानीपुर निवासी सुखदेव सिंह, चंगनौली निवासी प्रवीन कुमार तथा नंबरदार आशा राम ने ग्रामीण बैंक से 90 हजार रुपये का लोन लिया था। इस दौरान आरोपियों ने बैंक से लिया गया लोन वापस नहीं किया। जब आरोपियों ने लोन की एक भी किस्त जमा नहीं की तो उन्होंने आरोपियों के दस्तावेज चेक कराए तो वह जाली मिले। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।