{"_id":"598cb6494f1c1b593e8b4614","slug":"91502393929-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पेंशन योजना जल्द बंद करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पेंशन योजना जल्द बंद करने की उठाई मांग
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
अखिल प्राथमिक संघ एवं हरियाणा राज्य प्राथमिक संघ के आह्वान पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक की रेवाड़ी इकाई ने मांगें मनवाने को प्रधानमंत्री के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान चंद्रहास के नेतृत्व में शिक्षकों ने डीईईओ को भी मांगपत्र सौंपा। सीटीएम को सौंपे ज्ञापन में 2004 के बाद नियुक्त शिक्षकों की पेंशन में कटौती का विरोध करते हुए नई पेंशन योजना जल्द बंद करने की मांग की गई। इसके अलावा शिक्षकों ने छठे वेतनमान की विसंगतियों को दूर करने सहित अन्य मांगें उठाई। इस मौके पर जिला प्रधान चंद्रहास ने कहा कि सरकार प्राथमिक शिक्षकों का सम्मान कम करने का प्रयास कर रही है। जबकि प्राथमिक शिक्षा देश की नींव है। इस अवसर पर संदीप यादव, राजेंद्र रावत, प्रवीण कुमार एवं कपूर चंद सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।