{"_id":"598a1a954f1c1b5a058b4942","slug":"91502222997-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक फैक्टरी में शार्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक फैक्टरी में शार्ट सर्किट से लगी आग
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लास्टिक फैक्टरी में शार्ट सर्किट से लगी आग
भिवानी। औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेक्टर 26 के प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगने से लाखों का सामान और मशीनरी जल गई। दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से कर्मचारियों ने करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मंगलवार को दोहपर बाद करीब चार बजे अचानक प्लाट नंबर 23 स्थित प्लास्टिक फैक्टरी में आ लग गई। अचानक धुआं निकला तो आग के बारे में पता चला। फैक्टरी मालिक ईश्वर शर्मा ने बताया कि शाम को मजदूरों का फोन आया कि फैक्टरी में आग लगी है। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। ईश्वर शर्मा ने आशंका जताई की आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। उन्होंने बताया कि आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।
फायर मैन पवन कुमार ने बताया कि तीन गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। भिवानी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के जिला प्रधान धर्मबीर नेहरा ने इस बात पर नाराजगी जताई कि मांग के बावजूद औद्योगिक क्षेत्र में वॉटर टैंक नहीं बताया जा रहा है। आग की कई घटनाएं हो चुकी हैं। औद्योगिक क्षेत्र तक पहुंचने में दमकल विभाग की गाड़ियों को वक्त ज्यादा लगता है। पिछले एक माह के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की यह तीसरी घटना है।