फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एडीजीपी ने माना, रोहतक में बढ़े महिला विरुद्ध अपराध

एडीजीपी ने माना, रोहतक में बढ़े महिला विरुद्ध अपराध

Mon, 07 Aug 2017 02:28 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
एडीजीपी ने माना, रोहतक में बढ़े महिला विरुद्ध अपराध
एडीजीपी ने माना, रोहतक में बढ़े महिला विरुद्ध अपराध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एडीजीपी कानून व्यवस्था मोहम्मद अकील ने स्वीकार किया है कि जिले में महिला के विरुद्ध अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। स्नेचिंग, लूट और चोरी पर भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। उन्होंने एसपी को आदेश दिए कि इन मामलों की तत्काल जांच हो और अपराधियों पर लगाम लगाएं। उन्होंने रविवार को एसपी ऑफिस में हुई अपराध बैठक में एसपी, डीएसपी और अन्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
मो. अकील ने एसपी को आदेश दिए कि छीनाझपटी, चोरी और लूटपाट के केसों को गंभीरता से लेें। जल्द से जल्द इनका खुलासा करें। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की गंभीरता से जांच की जानी चाहिए। दुष्कर्म जैसे अपराध को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को लगातार गश्त करनी चाहिए। अगर पुलिस संसाधनों का सही तरीके से प्रयोग करे तो अपराध पर जरूर अंकुश लगेगा। छीना झपटी करने वाले आरोपियों की सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा। रोहतक जिले से इस तरह के कई मामले मुख्यालय पहुंचे हैं। जरूरत पड़ी तो इनाम राशि को बढ़ा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


चोटी कटना अंधविश्वास, जांच जारी
प्रदेश में लगातार सामने आ रहे चोटी कटने के मामले में एडीजीपी ने कहा कि यह अंधविश्वास है। इन अफवाहों से महिलाओं के दिमाग में डर पैदा किया जा रहा है। ऐसी अफवाह फैलाने वाले लोगों पर पुलिस नजर रख रही है। जल्द ही अफवाह फैलाने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने लोगों से पुलिस के सामने सच्चाई बताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध के तरीके बदले, पुलिस कर्मियोें को दी जा रही ट्रेनिंग
एडीजीपी मोहम्मद अकील ने कहा कि अपराधियों के क्राइम करने के तरीके लगातार बदल रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस कर्मियों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रत्येक जिले में अपराध की समीक्षा करके मुख्यालय से दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को कर्मचारियों से लगातार संवाद करते रहना होगा। इससे बेहतर काम होगा।

त्योहार को लेकर सुरक्षा बढ़ी
एडीजीपी ने रक्षाबंधन को लेकर रेलवे और रोडवेज बस स्टैंड की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर इस त्योहार पर भीड़ होने के कारण अपराध बढ़ने की संभावना होती है।


छह पुलिसकर्मी सस्पेंड लेकिन एडीजीपी को शाह के दौरे में नहीं दिखी सुरक्षा चूक
एडीजीपी कानून व्यवस्था मोहम्मद अकील का दावा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोहतक प्रवास के दौरान सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई। सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए। उन्होंने कहा कि शाह के सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में हुए। जबकि हकीकत यह है कि शाह के प्रवास के पहले ही दिन दो युवक शराब के नशे में सिक्योरिटी तोड़कर उनके कमरे तक पहुंच गए थे। एसपी पंकज नैन ने छह पुलिस कर्मियों को सस्पेंड भी किया था। दूसरे दिन संत गोपालदास ने मरा हुआ सांड़ कार्यक्रम स्थल के बाहर लाकर डाल दिया था। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम ऑफिस ने भी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed