{"_id":"597ba05a4f1c1beb1b8b45ac","slug":"91501274202-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘5 अगस्त तक छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो यूनिवर्सिटी नहीं चलने देंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘5 अगस्त तक छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो यूनिवर्सिटी नहीं चलने देंगे’
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘5 अगस्त तक छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो यूनिवर्सिटी नहीं चलने देंगे’
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि छात्र संघ चुनाव को लेकर सरकार गंभीर नहीं दिख रही। उन्होंने सरकार को चेताया कि 5 अगस्त तक छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं करने पर प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी को बंद कर हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। दिग्विजय चौटाला ने शुक्रवार को एमडीयू में पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ चुनाव पर मंथन किया।
अंबेडकर हॉल में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छात्र एवं शिक्षा विरोधी निर्णय ले रही है। इसलिए गैप ईयर और सेमेस्टर सिस्टम को फैसले लिए गए, लेकिन इनसो के संघर्ष के कारण सरकार को पीछे हटना पड़ा। उन्होंने सरकार को चेताया कि 5 अगस्त तक छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं होने पर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने सभी छात्रों को पांच अगस्त को सोनीपत में मनाए जाने वाले इनसो के स्थापना दिवस का निमंत्रण भी दिया।
यूनिवर्सिटी में छात्र हितों के लिए आंदोलन करने वाले इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल और उनकी टीम की पीठ थपथपाई। कार्यक्रम से पहले इनसो कार्यकर्ता एमडीयू गेट नंबर एक से बाइक रैली निकालते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अंबेडकर हाल तक पहुंचे।