फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खेल

खेल

Sat, 29 Jul 2017 02:10 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खेल
खेल नर्सरी में प्रवेश के लिए कबड्डी और कुश्ती में दिखाया दम
विज्ञापन


रोहतक। खेल नर्सरी में प्रवेश के लिए शुक्रवार को टेस्ट हुआ। पटवापुर स्थित संस्कार वैली पब्लिक में खो-खो के लिए 153 लड़कियों ने स्पीड टेस्ट दिया। खरैंटी स्थित दीप स्कूल में कबड्डी में कुल 280 खिलाड़ियों ने टेस्ट में हिस्सा लिया। सुंदरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कुश्ती के 122 लड़के और लड़कियों ने स्पीड टेस्ट दिए। सुनारियां खुर्द के मानव रचना ग्लोबल स्कूल में 187 लड़कियों ने एथलेटिक्स में टेस्ट दिए।

होनहार खिलाड़ियों की पौध तैयार करने के लिए चलाई गई स्वर्ण जयंती स्कीम के तहत खेल नर्सरी में रोजाना स्कूलों में टेस्ट लिए जा रहे हैं। प्रदेश के खेल विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस विशेष कार्यक्रम में 17 से 21 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन पूरे हो गए थे। इसके बाद शिक्षा संस्थानों में खिलाड़ियों के चयन के लिए स्पीड टेस्ट हो रहे हैं। शनिवार को जींद रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में हॉकी (लड़की), तैराकी (लड़के और लड़कियां) हिस्सा लेंगी। गढ़ी सांपला स्थित द राइज एकेडमी स्कूल में लड़के वॉलीबाल के लिए दमखम दिखाएंगे। बोहर स्थित विद्या भवन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लड़के हॉकी और समरगोपालपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कुश्ती के लिए लड़कियां स्पीड टेस्ट देंगी। स्पीड टेस्ट पूरे होने के बाद सभी नर्सरी से चुनिंदा खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें मासिक वजीफे दिए जाएंगे। इन टेस्ट की पड़ताल के लिए शहर के विभिन्न मुख्य कोचों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed