फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   91 percent mustard was lifted from the markets

Rohtak News: मंडियों से हुआ 91 प्रतिशत सरसों का उठान

Thu, 09 May 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 09 May 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
91 percent mustard was lifted from the markets
झज्जर। जिलेमें रबी की फसलों की खरीद व उठान में तेजी आ गई है। जिले में मंडियों और खरीद केंद्रों से एक लाख 85 हजार 652 मीट्रिक टन गेहूं और 57 हजार 87.72 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। इसमें 91 प्रतिशत सरसों व 69 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है।
विज्ञापन

झज्जर अनाज मंडी में 40 हजार 617 मीट्रिक टन, बादली अनाज मंडी में 10588 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मंडी में 8177 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 46 हजार 172 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 20 हजार 13 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 32 हजार 543 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 17 हजार 636 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 987 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 8920 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। झज्जर अनाज मंडी में 31 हजार 769 मीट्रिक टन, बादली अनाज मण्डी में 8732 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मण्डी में 3986 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 35488 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 9752 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 17हजार 372 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 11707 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 987 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 8883 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है।
विज्ञापन


डीसी शक्ति सिंह ने सरसों उपज उठान की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 1059.35 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 2455.88 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी में 12 हजार 954.68 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 9800 मीट्रिक टन तथा ढाकला अनाज मंडी में 9004.15 मीट्रिक टन सरसों का उठान हो चुका है। वहीं खरीद को लेकर बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 1059.35 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 2934.95 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी में 15 हजार 836.76 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 10 हजार 258.68 मीट्रिक टन तथा ढाकला अनाज मंडी में 10379.19 मीट्रिक टन सरसों की खरीद दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed