फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   90 thousand rupees snatched from Mahila Bank Sakhi in Khidwali

खिड़वाली में महिला बैंक सखी से 90 हजार रुपये छीने

Fri, 29 Oct 2021 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
90 thousand rupees snatched from Mahila Bank Sakhi in Khidwali
डेढ़ माह पहले जेल से जमानत पर आया नवीन उर्फ भंडर पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। वीरवार को खिड़वाली गांव में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक महिला बैंक सखी के कार्यालय में घुसकर बैग छीनकर ले गए। बैग में 90 हजार रुपये की नकदी थी। इस संबंध में नवीन उर्फ भंडर सहित दो युवकों के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज कराया गया है। गांव में ही ग्राम सचिव के घर के बाहर फायरिंग व सांघी गांव के युवक को गोली मारने के मामले में भी भंडर नामजद हो चुका है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक खिड़वाली गांव निवासी सविता ने दी शिकायत में बताया कि वह सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक खिड़वाली में बैंक सखी के तौर पर कार्य करती है। बैंक के सामने दुकान में बैंक सखी का कार्यालय खोल रखा है। सुबह 10 बजे कार्यालय में बैंक सखी के तौर पर लोगों के पैसे जमा कर रही थी। उसके पास 1 लाख 16 हजार रुपये थे। कुछ पैसों का लेनदेन होने के बाद बैग में करीब 90 हजार रुपये बचे थे। वह नकदी संभाल रही थी। तभी 11:20 बजे गांव का युवक नवीन उर्फ भंडर बाइक पर अपने साथी के साथ आया। उसका साथी बाइक स्टार्ट किए बाहर खड़ा था। भंडर ने आते ही बैग छीन लिया। वह उसके पीछे भागी, लेकिन भंडर अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर जिंदराण गांव की तरफ फरार हो गया। मामले की सूचना पाकर सदर पुलिस गांव में पहुंची और छानबीन कर आरोपी के खिलाफ बैग छीनने का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

भंडर ने आठ दिन की तीन वारदात
जेल से जमानत पर आकर खिड़वाली गांव निवासी नवीन उर्फ भंडर पुलिस को कड़ी चुनौती दे रहा है। 21 अक्तूबर को खिड़वाली गांव निवासी एक युवक ने शिकायत दी थी कि वह ग्राम सचिव के तौर पर नौकरी करता है। रात को लघुशंका करने के लिए बाहर आया तो ट्रैक्टर पर बैठकर कुछ युवक गाने बजा रहे थे। मना करने पर मारपीट की। इसके बाद घर के बाहर फायरिंग कर दी। 26 अक्तूबर को सांघी के दुकानदार ने शिकायत दी कि गांव में पुरानी रंजिश के चलते खिड़वाली गांव निवासी नवीन उर्फ भंडर अपने साथी के साथ आया और उसके पेट में गोली मार दी। अब महिला से 90 हजार रुपये छीनने की वारदात में नवीन का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी नवीन उर्फ भंडर के खिलाफ पहले कई मामले दर्ज हैं। डेढ़ माह पहले वह जेल से जमानत पर बाहर आया है। आठ दिन में उसके खिलाफ सदर थाने में ही तीन केस दर्ज हो चुके हैं। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन खेतों में छुपा होने के कारण कामयाबी नहीं मिल पा रही है। सीआईए भी अपने स्तर पर सक्रिय है। उम्मीद है जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
- इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह, थाना प्रभारी, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed