फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   88 new corona infected, including six teachers, 16 students, 14 housewives found

छह शिक्षक, 16 विद्यार्थी, 14 गृहिणी सहित 88 नए कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 01 Dec 2020 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
88 new corona infected, including six teachers, 16 students, 14 housewives found
कोरोना संक्रमणकाल में बरती जा रही लापरवाही का असर यह है कि छह शिक्षक, 16 विद्यार्थी व 14 गृहिणी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जबकि इस ग्रुप को सोशल डिस्टेंसिंग बरतने में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। स्कूल बंद होने के साथ कॉलेजों में भी सीमित कक्षाएं लग रही है। ऐसे में लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या हैरानी में डाल रही है। सोमवार को जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 804 रही और दो और मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 129 पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में सोमवार को 88 नए संक्रमितों के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10718 पहुंच गया। 804 एक्टिव मरीजों में से 66 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं और 738 होम आइसोलेशन में हैं। सोमवार तक कोरोना से जंग जीत चुके व्यक्तियों की संख्या 9785 हो गई है। गौरतलब है कि जिले में 5.20 प्रतिशत के हिसाब से संक्रमण फैल रहा है और रिकवरी रेट 91.29 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा सोमवार को नौकरी पेशा, बिजनेसमैन, दुकानदार, निदेशक, मजदूर, ट्रांसपोर्ट, एलए पीएचसी बनियानी, बिजली कर्मी आदि कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

दो की मौत
कोरोना उपचार के दौरान जिले में दो और मरीजों की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। सोमवार को विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार सैनीपुरा में 63 साल के व्यक्ति के अलावा मॉडल टाउन में 74 साल के व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed