फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   88 collegium elections today, more than 13 thousand will vote

88 कॉलेजियम का चुनाव आज, 13 हजार से ज्यादा करेंगे मतदान

Sun, 10 Jul 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
88 collegium elections today, more than 13 thousand will vote
रोहतक। विवादों के फेर में पिछले दो साल से अटकी वैश्य शिक्षण संस्था की नई कार्यकारिणी चुने जाने की घड़ी आ ही गई। संस्था के 13 हजार से अधिक मतदाता 10 जुलाई को अपने मताधिकार का प्रयोग कर कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव करेंगे। संस्था के 17 सदस्यों का निर्विरोध चुनाव हो चुका है। कॉलेजियम के 105 सदस्य 24 जुलाई को मतदान के जरिये नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

इसी कड़ी में शनिवार सुबह महाराजा अग्रसेन सभागार में चुनाव की फाइनल रिहर्सल हुई। निर्वाचन अधिकारी ने सभी कर्मचारियों को चुनाव के लिए परिचय पत्र व जिम्मेदारी सौंपते हुए चुनाव संबंधी बारीकियां समझाई। रविवार सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इससे पूर्व सात बजे बूथ वितरित किए जाएंगे। देर शाम को मतगणना के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टी को सौंपे किट बैग
महाराजा अग्रसेन सभागार में शनिवार सुबह चुनावी रिहर्सल हुई। यहां मतदान संबंधी जिम्मेदारियां व निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने को लेकर जरूरी जानकारी दी गई। सभी पोलिंग पार्टी को किट बैग दिया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित भवन में कार्यालय तैयार कर लिया है। सभागार में कर्मचारियों को मतदान के दिन होने वाले कार्यों का अभ्यास कराया गया। रविवार सुबह होने वाले चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्य पब्लिक स्कूल को बनाया कंट्रोल रूप
संस्था के चुनाव का पल-पल अपडेट जारी किया जाएगा। समाज के लोगों, प्रत्याशियों व मीडिया को सूचना देने के लिए चुनाव अधिकारी ने वैश्य पब्लिक स्कूल को कंट्रोल रूम बनाया है। यहीं से सभी को चुनावी जानकारी जारी देने के साथ चारों मतदान केंद्रों पर नजर रखी जाएगी।
नए वोट जोड़ने पर उभरा था विवाद
वैश्य शिक्षण संस्था में पिछले दो साल से चुनाव को लेकर विवाद गहराया हुआ था। संस्था की कार्यकारिणी का कार्यकाल 17 जुलाई 2020 में पूरा हो चुका है। इसके बाद से ही चुनाव संबंधी मुद्दा गर्माया हुआ है। कोरोना काल के चलते सरकार ने पुरानी कार्यकारिणी को ही कुछ समय के लिए संस्था की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद भी चुनाव नहीं कराए जाए रहे थे। नए वोट जोड़ने को लेकर उभरा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। एक ओर से वोटों को अवैध बताया या जा रहा था तो दूसरी ओर से वोट डालने का अधिकार मांगा जा रहा था।
प्रशासक को भी जारी किया पहचान पत्र
मतदान केंद्र व बूथ पर कोई भी कर्मचारी बगैर पहचान पत्र नहीं आएगा। इसके लिए चुनाव कार्यालय ने सभी को पहचान पत्र जारी किए हैं। यह नियम प्रशासक पर भी लागू रहेगा। इसके लिए चुनाव अधिकारी ने शनिवार को उन्हें भी पहचान पत्र जारी किया है। पहचान पत्र के बगैर आने वाले कर्मचारी को बूथ या मतदान केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
10 हजार लोगों का खाना बनेगा
संस्था के चुनाव को लेकर समाज के लोगों में त्यौहार सरीखा उत्साह है। संस्था के 88 कॉलेजियम के लिए 13 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। ऐसे में रविवार को यहां करीब 12 से 15 हजार के बीच लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इन लोगों के लिए भेजन की व्यवस्था चुनाव कार्यालय की ओर से कराई जाएगी। इसके लिए पांच हजार लोगों के लिए वैश्य हाई स्कूल व पांच हजार लोगों के लिए वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में खाने की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा बुजुर्गों को मतदान केंद्र तक लाने ले जाने के लिए ई-रिक्शा व व्हीलचेयर की भी सुविधा रहेगी।
प्रवेश के लिए खुले रहेंगे तीन मार्ग
प्रवेश के लिए तीन गेट खुले रहेंगे। पहला प्रवेश मार्ग कच्चा बेरी रोड वीटीआई की ओर से, यहां की पार्किंग बाबा श्यामलाल जैन क्रिकेट स्टेडियम में होगी। दूसरा मार्ग वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के गेट से, इनकी पार्किंग अनाज मंडी में होगी। तीसरा मार्ग वैश्य पब्लिक स्कूल से, इसकी पार्किंग महारानी लक्ष्मीबाई स्टेडियम में रहेगी।

वर्जन:
संस्था चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। कर्मचारियों को फाइनल रिहर्सल के साथ उनकी जिम्मेदारी व किट सौंप दी गई है। इन्हें सुबह सात बजे बूथ जारी किया जाएगा। मतदान सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना के बाद देर शाम परिणाम जारी किया जाएगा। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। बगैर पहचान पत्र किसी भी कर्मचारी को बूथ में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
डॉ. एमएस श्योराण, चुनाव अधिकारी, वैश्य शिक्षण संस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed