{"_id":"5c6c7086bdec22739d538644","slug":"81550610566-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से 55 घंटे पहले निकले व्यापारी की पत्नी से 48 घंटे पहले हुई थी बात, होटल में जाते और एक घंटे बाद निकलते सीसीटीवी फुटेज में निकलते दिख रहे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से 55 घंटे पहले निकले व्यापारी की पत्नी से 48 घंटे पहले हुई थी बात, होटल में जाते और एक घंटे बाद निकलते सीसीटीवी फुटेज में निकलते दिख रहे व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक।
किला रोड स्थित शोरूम मालिक रमेश पुनियानी 48 घंटे से लापता थे और 17 फरवरी की सुबह 10 बजे वह घर से निकले थे और शाम 7:40 बजे अंतिम बार उनकी पत्नी से बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि होटल से निकल गया हूं और दो मिनट में घर आ रहा हूं। इसके बाद उनके मोबाइल पर आई एक और कॉल पर पुलिस की जांच टिक गई है। इस कॉल के आने के बाद ही वह अपने घर नहीं पहुंचे। जांच में सामने आया कि चेहरे और सिर में धारदार हथियार से वार कर उसी दिन उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस को होटल से सीसीटीवी फुटेज मिली है। जिसमें व्यापारी और एक महिला दिख रहे हैं।
व्यापारी के बेेटे दीपक पुनियानी ने बताया कि 17 फरवरी को उसके पिता रमेश पुनियानी सुबह करीब दस बजे घर से निकल गए थे और बजरंग भवन के पास स्थित होटल में उन्हें कुछ काम था, फिर वहां गए थे। पिता स्कूटी से गए थे और उनके पास उनका मोबाइल भी था। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी की शाम को 7:40 बजे पिता ने मां के पास कॉल कर पूछा था कि घर में कुछ सामान तो नहीं चाहिए, जिस पर मां ने बाजार से दाल लेकर आने के लिए कहा था। जिस पर उन्होंने कहा था कि बस दो मिनट में दाल लेकर पहुंच रहा हूं। पुलिस सूत्रों के अनुसार रमेश के मोबाइल पर इसके बाद फिर से किसी की कॉल आई थी। जिसने उन्हें मिलने के लिए बुलाया। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि यह अंतिम कॉल किसने की थी। इस कॉल के कुछ देर बाद ही रमेश का मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था। रमेश पुनियानी किला रोड मार्केट के पूर्व प्रधान के साथ-साथ रोहतक की गुरु नानक सेवा समिति के प्रधान भी थे। एफएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया के अनुसार सिर और चेहरे पर किसी धारदार हथियार से गहरे वार किए गए हैं।
बंटवारे के वक्त पाकिस्तान के पंजाब से आए थे हरियाणा
रमेश का परिवार बंटवारे से पूर्व पाकिस्तान के पंजाब इलाके में रहता था। बंटवारे के बाद में परिवार पंजाब के सुनाम में आकर बस गया था। करीब तीस साल पूर्व ही परिवार रोहतक के गुरु नानकपुरा में आकर रहने लगा था। पहले कपड़े की फेरी लगाकर परिवार गुजारा करता था। इसके बाद किला रोड पर शोरूम खोल लिया था।
विज्ञापन
इन सवालों के कौन देगा जवाब
- व्यापारी के मोबाइल पर अंतिम कॉल किसने की थी
- परिजन किसी भी धमकी भरी काल आने से इनकार कर रहे है फिर क्यों व्यापारी की हत्या की गई
- पुलिस दो दिन से व्यापारी को बरामद करने में क्यों नाकाम रही
- सीसीटीवी में व्यापारी के साथ दिखाई दे रही महिला कौन है
- होटल में व्यापारी किस काम से गए थे