फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अधिकारियों पर कृषि मंत्री भड़केे, गलत रिपोर्ट देने पर एक्सइएन और बैठक में न आने पर डीएफओ को दिया नोटिस

अधिकारियों पर कृषि मंत्री भड़केे, गलत रिपोर्ट देने पर एक्सइएन और बैठक में न आने पर डीएफओ को दिया नोटिस

Tue, 28 Aug 2018 02:44 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों पर कृषि मंत्री भड़केे, गलत रिपोर्ट देने पर एक्सइएन और बैठक में न आने पर डीएफओ को दिया नोटिस
अधिकारियों पर कृषि मंत्री भड़केे, गलत रिपोर्ट देने पर एक्सइएन और बैठक में न आने पर डीएफओ को दिया नोटिस
विज्ञापन

-विकास सदन में सोमवार को जिला लोक संपर्क और कष्ट निवारण समिति की थी बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। विकास सदन में सोमवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने गलत रिपोर्ट देने पर नगर निगम के निर्माण विभाग के एक्सइएन और बैठक में न आने पर डीएफओ को नोटिस जारी कर दिया। उन्होेंने अधिकारियों से दो टूक कहा कि जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करें। समाधान न होने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
कृषि मंत्री ने दतौड़ निवासी अमन भारद्वाज की शिकायत पर जिला राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि पक्षकारों में उचित निर्णय करवाएं। अमन ने बताया कि उनके प्लाट पर पुराना कब्जा है, जो खेत की जमीन का है। कुछ ग्रामीण व तहसील के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण प्लाट अलग-अलग व्यक्तियों के नाम लगा दिया हैं। वहीं घरौठी के महीपाल नम्बरदार की शिकायत पर जनस्वास्थ्य विभाग को टयूबवेल लाइन के लीकेज बंद करके शुद्ध पेयजल सप्लाई करने के आदेश दिए। कहा कि गांव से अवैध कनेक्शन काटे जाएं। जिन नलों में टोंटी नहीं है, वहां लगवाएं। एक अन्य शिकायत पर कहा कि जेएलएन से जलघर में पानी पहुंचाने के लिए उचित कदम उठाया जाए। खेड़ीसाध के जयप्रकाश की शिकायत पर गांव में निर्बाध पेयजल सप्लाई के लिए छह इंच की पाइप लाइन डालने के आदेश दिए। मौके पर 14 शिकायतें आईं, जिनमें पांच निस्तारित हो चुकी थीं। नौ का निपटारा किया गया।
विज्ञापन


--------
ये जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
सुनवाई के दौरान पूर्व विधायक जयनारायण खूंडिया, जिलाध्यक्ष अजय बंसल, महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिभा सुमन, जिला परिषद के चेयरमैन बलराज कुंडू, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन राजबीर आर्य, धर्मबीर शर्मा, डॉ. दिनेश घिलौड़, पदम ढुल, पार्षद जयभगवान सैनी, कंवल सैनी, बंसी विज, नीलम पांचाल के अलावा जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग, एसपी जशनदीप सिंह रंधावा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम एक्सइएन को नोटिस थमाने का आदेश
बिजेंद्र सिंह निवासी मॉडल टाउन की शिकायत थी कि सड़क निर्माण में अधिकारियों द्वारा अनियमितता बरती जा रही है। इस पर नगर निगम निर्माण विभाग के एक्सइएन रामप्रकाश ने गलत रिपोर्ट सौंप दी। जिस पर मंत्री भड़क गए मंत्री को जब पता चला कि उनके सेवानिवृत्ति के 10 माह बचे हैं, तो उन्होंने नोटिस थमाने के आदेश दिए।

डीएफ ओ को नोटिस जारी
जसवीर ने मंत्री को बताया कि वह मत्स्य पालन करता है, काफ ी समय से उसे पानी नहीं मिल रहा है। इस पर मंत्री ने डीएफ ओ पवन कुमार को बुलाया तो बताया गया कि वह चंडीगढ़ में एक बैठक में शामिल होने गए हैं। इस पर मंत्री बोले कि जब मैं स्वयं रोहतक में हूं, तो वह कौन सी मीटिंग में गए। उन्होंने डीसी को तत्काल डीएफ ओ को नोटिस जारी कर जबाव मांगने के आदेश दिए।

मंत्री ने शिकायतकर्ताओं से फ ोन पर जानी हकीकत
समस्याओं को सुनने आए मंत्री को अपने ही अधिकारियों पर भरोसा नहीं दिखा। यही वजह रही कि जब बताया कि समर गोपालपुर निवासी जयवीर, भैंसरू कला निवासी रामअवतार नंबरदार तथा संजय नगर के प्रकाश की समस्याओं का निदान कर दिया गया है, तो उन्होंने कहा कि जब तक वह शिकायतकर्ता से फ ोन पर बात नहीं कर लेंगे तब तक भरोसा नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने फ ोन पर बात की।

सेक्टर चार की जलभराव की समस्या का निदान कर मांगी रिपोर्ट
दयाकिशन ने मंत्री को बताया कि सेक्टर चार में चारों तरफ झाड़-झंकर हैं। जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस पर मंत्री ने डीसी को समस्या का निदान करवाकर अवगत कराने के निर्देश दिए।

-------------
क्या जनता का भरोसा उठ गया सरकार से : धनखड़
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जनता की शिकायतें सुनने के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि क्या जनता का भरोसा सरकार से उठ गया है। लगता है कि लंबरदार भी खफ ा है, क्योंकि सबसे ज्यादा उनकी ही शिकायत हैं। इस मामले में अपनी साफ गोई में मंत्री ने कहा उनका अर्थ था कि अधिकारियों को बात की गंभीरता का अहसास हो। जवाबदेही उनकी है।

मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि अटल स्मृति के तहत हर गांव, नगर पंचायत व नगर पालिकाओं में पीपल, नीम व वट के पौधे लगाना शुरू हो गया है। उनके प्रति जनता में काफ ी लगाव था। 25 अगस्त को झज्जर में सभी पंचायत में पौधे बांटे गए। आज चरखी दादरी में बंटे हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि आज 14 शिकायतें आईं थी, जिनमें पानी की ज्यादा शिकायतें हैं। संबंधित अधिकारियों को सख्त आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने दूध के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई हुई हैं। ज्यादा दूध देने वाली भैंसों व गायों को इनाम देने की योजना है। जो व्यक्ति 50-50 गायों व भैंसों की डेयरी स्थापित करेगा, उसे ब्याजमुक्त ऋ ण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed