फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   घायल युवक को उपायुक्त ने अस्पताल पहुंचाया, मौत

घायल युवक को उपायुक्त ने अस्पताल पहुंचाया, मौत

Thu, 23 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
घायल युवक को उपायुक्त ने अस्पताल पहुंचाया, मौत
घायल युवक को उपायुक्त ने अस्पताल पहुंचाया, मौत
विज्ञापन

सिरसा। क्षेत्र के गांव खैरेकां के निकट मंगलवार की रात्रि को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी डबवाली की ओर से आ रहे सिरसा के उपायुक्त ने भीड़ को देखकर गाड़ी रोकी और अपने सुरक्षा कर्मियों की गाड़ी से घायल युवक को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में पहुंचाया। करीब आधे घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के दम तोड़ने तक उपायुक्त अस्पताल में ही मौजूद रहे। इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। ट्रक चालक मौके से भाग गया। जानकारी अनुसार गांव सहारनी निवासी करीब 35 वर्षीय नवदीप पुत्र सुभाष खेतीबाड़ी करता था। मंगलवार रात्रि को सिरसा से किसी काम से होकर वह बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। गांव खैरेकां के पास कट से गांव की ओर मुड़ते समय साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान उपायुक्त प्रभजोत सिंह मंगलवार को डबवाली में होने वाली सीएम की रैली के स्थल का निरीक्षण कर लौट रहे थे। भीड़ को देखकर उन्होंने चालक से अपनी गाड़ी रुकवाई। नीचे उतरकर देखने पर पता चला की युवक घायलावस्था में पड़ा है। उन्होंने अपनी सुरक्षा में तैनात गाड़ी में घायल युवक को आसपास के लोगों की मदद से डलवाकर सिविल अस्पताल में पहुंचाया और स्वयं भी अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों की टीम ने युवक को बचाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन गंभीर चोटें लगने से अधिक रक्त बह जाने से युवक ने दम तोड़ दिया। जब तक युवक का उपचार चलता रहा। उपायुक्त भी अस्पताल में डटे रहे। युवक की मौत की सूचना मिलने पर उपायुक्त अपने आवास के लिए रवाना हो गए। सुबह पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed