{"_id":"5ac5412c4f1c1bc5618b56ba","slug":"81522876716-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाईपेंड की मांग को लेकर चार साल बाद दिखाई इंटर्न नेएकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाईपेंड की मांग को लेकर चार साल बाद दिखाई इंटर्न नेएकता
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित :
स्टाईपेंड की मांग को लेकर चार साल बाद एमबीबीएस इंटर्न फिर सड़क पर
कैंडल मार्च निकाल कर प्रशासन को दिखाई एकता
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के एमबीबीएस इंटर्न चार साल बाद फिर अपनी स्टाईपेंड बढ़ाने की मांगों को लेकर सड़क पर आ गए हैं। बुधवार को 200 एमबीबीएस इंटर्न ने विजय पार्क से मेडिकल मोड़ तक कैंडल मार्च निकाल कर अपना रोष प्रदर्शन किया। सभी ने अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी विजय पार्क में अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा।
स्टाईपेंड की मांग को लेकर दूसरे दिन विजय पार्क में इंटर्नशिप कर रहे एमबीबीएस के विद्यार्थियों का रोष प्रदर्शन जारी रहा। इसमें सभी ने बताया कि गूंगा व बहरा प्रशासन बिना आंदोलन के कोई बात सुनने को तैयार नहीं है। इससे पहले संस्थान में 2014 में आंदोलन किया गया था, उस समय उनका स्टाईपेंड आठ हजार से बढ़ा कर 12000 रुपये किया गया था। इसके बाद चार साल तक प्रशासन ने कोई स्टाईपेंड नहीं बढ़ाया, जबकि अन्य मेडिकल कॉलेजाें में यह अधिक है। अब उनकी मांग है कि पीजीआईएमएस रोहतक में भी स्टाईपेंड 12000 रुपये 18000 रुपये किया जाए। क्योंकि वह पूरे संस्थान में एक डॉक्टर की तरह ही पूरा कार्य करते हैं। वह संस्थान को हड़ताल करने से पूर्व ही बता भी चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन उनकी बातों में ध्यान देने को तैयार नहीं है। मंगलवार को संस्थान के कुलपति से इस संबंध में बात हुई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। एमबीबीएस विद्यार्थियों ने बताया कि जब तक उनकी मांग नहीं मान ली जाती, विजय पार्क में उनका रोष प्रदर्शन जारी रहेगा।