फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10वीं की परीक्षा: छपार परीक्षा केंद्र पर बाहरी तत्वों ने फेंकी पर्चियां

10वीं की परीक्षा: छपार परीक्षा केंद्र पर बाहरी तत्वों ने फेंकी पर्चियां

Fri, 09 Mar 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
10वीं की परीक्षा: छपार परीक्षा केंद्र पर बाहरी तत्वों ने फेंकी पर्चियां
10वीं की परीक्षा: छपार परीक्षा केंद्र पर बाहरी तत्वों ने फेंकी पर्चियां
विज्ञापन

चरखी दादरी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा आज से शुरू हो गई। पहले दिन 38 केंद्रों पर 8995 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं गांव छपार स्थित परीक्षा केंद्र पर नकलचियों के हौसले काफी बुलंद रहे। वहीं शहर के वैश्य स्कूल, आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल , राजकीय कन्या स्कूल व राजकीय ब्वायज स्कूल के परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड द्वारा गठित उड़नदस्तों ने छापामारी की। जिले में परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग, प्रशासन, पुलिस व बोर्ड के 11 उड़नदस्तों ने लगातार तीन घंटे तक अन्य परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
गांव छपार स्थित परीक्षा केंद्र में वीरवार को दसवीं के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान बाहरी भीड़ का जमावड़ा रहने से अव्यवस्था बनी रही। इसी प्रकार शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में भी बाहरी हस्तक्षेप देखने में आया। हालांकि यहां बोर्ड द्वारा गठित उडनदस्तों का दबदबा जरूर बना रहा।
विज्ञापन

:= वर्सन
गांव छपार स्थित परीक्षा केंद्र की उनके पास कोई रिपोर्ट नहीं आई है। परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। बाहर से भी बिल्कुल नकल नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ जयपप्रकाश, चरखी दादरी
वर्जन::
::गांव छपार परीक्षा केंद्र की उड़नदस्ते टीम ने शांति पूर्ण रूप से परीक्षा संपन्न होने की रिपोर्ट दी है। अगर नकल की शिकायत हैं तो तत्परता से कदम उठाया जाएगा।
शिक्षा बोर्ड प्रतिनिधि, वीरेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed