फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अब सरकारी खर्च पर हटेंगी रिहायशी मकानों के ऊपर से गुजरने वाली हाई वोल्टेज तारें

अब सरकारी खर्च पर हटेंगी रिहायशी मकानों के ऊपर से गुजरने वाली हाई वोल्टेज तारें

Wed, 07 Mar 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
अब सरकारी खर्च पर हटेंगी रिहायशी मकानों के ऊपर से गुजरने वाली हाई वोल्टेज तारें
अब सरकारी खर्च पर हटेंगी रिहायशी मकानों के ऊपर से गुजरने वाली हाई वोल्टेज तारें
विज्ञापन

चरखी दादरी।
अब बिजली निगम जिले के सभी रिहायशी एरिया में मकानों के ऊपर से गुजरने वाली हाईवोल्टेज की बिजली की तारों को सरकारी खर्च पर हटाएगा। सरकार की मांग पर बिजली निगम अधिकारियों ने एस्टिमेट तैयार कर भेज दिया है। आए दिन बढ़ रही बिजली करंट संबंधी घटनाओं को देखते हुए निगम अब इस काम को सिरे चढ़ाने की प्लानिंग में है। इस समय शहर की खासकर बाहरी कालोनियों में बने मकानों से हाई वोल्टेज की तारें गुजर रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने इस संबंध में आपत्ति भी दर्ज करवाई हैं।
जानकारी के अनुसार जिले के कई गांवों में और शहर के सार्वजनिक स्थलों के अलावा लालडोरा की सीमा से भी इस समय हाई वोल्टेज की लाइनें गुजर रही हैं। इनसे कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इसलिए अब सरकार ने बिजली निगम से मकानों के ऊपर से गुजरने वाली हाईवोल्टेज लाइनों की स्टेट रिपोर्ट मांगी है ताकि इस पर समीक्षा कर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके। इसके तहत बिजली निगम जिले के सभी गांवों में स्थित तालाबों, धर्मशाला भवन, स्कूल, कालेज भवन, लाल डोरा सीमा व अन्य सार्वजनिक भागों से गुजर रही हाईवोल्टेज की तारें हटाए जाने की प्लानिंग तो पहले ही तैयार कर चुका है। बिजली निगम जल्द ही इस प्लान को पूरी करने की योजना बना रहा है ताकि आए दिन मिल रही ऐसी शिकायतों का स्थान समाधान हो सके। बिजली निगम अधिकारियों ने ऐसे एरिया का विवरण तैयार कर एस्टिमेट बनाकर सरकार को भेज दिया है। इससे पहले निगम की ओर से प्रावधान रहा है कि जिस मकान के ऊपर से हाई वोल्टेज की तारें गुजरती हैं उस मकान मालिक से ही लाइन चेंज करने का खर्च वसूला जाए अब सरकार की ओर से यह एस्टिमेट मांगे जाने पर लोगों को काफी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

पहले भी लोग समस्या के संबंध में जता चुके हैं विरोध
हाईवोल्टेज की तारें आवासीय बस्ती के ऊपर से गुजरने की वजह से कई बार लोग अपना विरोध भी जता चुके हैं तथा कई बार हादसे भी हो चुके हैं। गत जनवरी माह में लोहारू रोड पर मकान से गुजर रही लाइन पर एमसी कालोनी के लोगों ने रोष भी जताया था तथा बिजली निगम को भी अवगत कराया गया था लेकिन आज भी हालात जस के तस बने हुए हैं। इसी प्रकार शहर की प्रेमनगर कालोनी में भी करीब 700 मकानों के ऊपर से यह तारें गुजर रही हैं। प्रेमनगर के पार्षद आनंद सिंह महराणा कई बार अपने वार्ड के लोगों की आवाज उठा चुके हैं। अब सरकार की ओर से इस दिशा में पहल के प्रयासों से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

= वर्सन--
बिजली निगम ने इस बारे में एस्टिमेट तैयार कर सरकार को भेज दिया है। उम्मीद है जल्द ही रिहायशी एरिया से यह हाई वोल्टेज की लाइनें हटा दी जाएंगी।
एसडीओ विक्रम सिंह, बिजली निगम
विभाग को दी शिकायत नहीं हुई कार्रवाई
1 शहर की आवासीय बस्ती में पिछले काफी समय से हाई वोल्टेज की तारे घरों के ऊपर से गुजर रही हैं जिससे आए दिन हादसे होने का खतरा बना रहता है इस बारे में बिजली विभाग को कई बार अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर सरकार यह तारें हटवाती है तो बेहतर होगा।
श्याम
2 शहर व गांव में हाई वोल्टेज की तारें घरों के ऊपर से गुजर रही हैं जिसके कारण लोग हर समय खतरे के साय में जी रहे हैं। तारों के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के लोग कई बार यह आवाज उठा चुके हैं। सरकार की ओर से इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह तारें जल्द ही हटाई जानी चाहिए।
महावीर
3 हाई वोल्टेज की तारें हटवाए जाने की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं फिर भी कोई समाधान नहीं हुआ है जिससे लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है घरों के ऊपर से गुजरने वाली तारों का लोगों ने कई बार विरोध जताया है विभाग को जल्द ही इन तारों को हटवा देना चाहिए ।

राहुल
4 मकानों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज की तारों को हटवाए जाने के बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया गया है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। जिससे लोगों में विभाग के प्रति गहरा रोष बना हुआ है। विभाग को लोगों की समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए । अब सरकार इस दिशा में काम करती है तो अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed