फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, मांगी भीख

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, मांगी भीख

Wed, 21 Feb 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, मांगी भीख
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, मांगी भीख
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सातवें वेतन आयोग के अनुरूप न्यूनतम वेतन देने और सरकारी कर्मचारी के दर्जे की मांग पूरी कराने के लिए आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रोष स्वरूप बस स्टैंड रोड से परशुराम चौक तक सड़क किनारे कतार में बैठकर भीख मांगी । इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ रोष जताया और महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन का पुतला फूंका। इस दौरान रोडवेज यूनियन, अध्यापक संघ, राजनैतिक दलों व अन्य संगठनों ने भी आंदोलन का समर्थन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जल्द मांगे न माने जाने पर आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया।
आंगनबाड़ी वर्करज व हेल्पर यूनियन की जिला प्रधान जगवंती फौगाट ने कहा कि पिछले आठ दिन से वे लगातार हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार उनकी मांगों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर हठधर्मिता अपनाए हुए है। जिससे हजारों आंगनबाड़ी कर्मियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों की ओर जल्द ध्यान नहीं दिया तो आंगनबाड़ी वर्कर आंदोलन को और तेज करेंगी। यूनियन की जिला महासचिव अनिल श्योराण ने कहा कि पिछले पांच माह से उन्हें मानदेय व दो वर्षो से आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया नहीं दिया जा रहा है इसके साथ ही रसोई गैस सिलिंडर के पैसे भी नहीं मिले हैं। जिससे मजबूर होकर यूनियन ने अनिश्चितकालीन धरना करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अध्यापक संघ नेता संजीव मंदौला ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर सरकार की विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए कार्य करती हैं। इसके बावजूद उन्हें मात्र दो से चार हजार रुपये पारिश्रमिक दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को समर्थन देने पहुंचे युवा कांग्रेसी नेता अजीत फौगाट ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कर्मचारी वर्ग का शोषण कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जायज मांगों को भी नहीं माना जा रहा है।
:: युवा इनेलो जिला प्रधान नितिन जांघू भी मंगलवार को धरने का समर्थन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि इनेलो हमेशा से कर्मचारियों के साथ रही है तथा आगे भी रहेगी। आंगनबाड़ी वर्करज व हेल्पर यूनियन की मांगों का वे पूरी तरह से समर्थन करते हैं।

हरियाणा रोडवेज के चरखी दादरी जिला प्रधान रणबीर गहलौत, दादरी डिपो प्रधान धर्मबीर डाला भी यूनियन का समर्थन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कर्मचारी वर्ग सरकार की नीतियों से पूरी तरह तंग आ चुका है। कोई भी विभाग ऐसा नहीं है जहां मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन न किया जा रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed