फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कांटा परिवर्तन के कारण चार घंटे तक बाधित रहा रेलवे मार्ग, कई ट्रेनें रही रद्द

कांटा परिवर्तन के कारण चार घंटे तक बाधित रहा रेलवे मार्ग, कई ट्रेनें रही रद्द

Sun, 04 Feb 2018 02:52 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
कांटा परिवर्तन के कारण चार घंटे तक बाधित रहा रेलवे मार्ग, कई ट्रेनें रही रद्द
फोटो
विज्ञापन

यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना, रोहतक और दिल्ली की टीम ने किया कांटा परिवर्तन
दो ट्रेनों का रूट डायवर्ट भी किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शनिवार को रेलवे स्टेशन के आउटर पर कांटा परिवर्तन करने के कारण रेलवे मार्ग करीब चार घंटे तक बाधित रहा। चार घंटे का मेगा ब्लाक होने के कारण आठ ट्रेनों को जहां रद्द कर दिया गया। वहीं दो ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करने को मजबूर होना पड़ा।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा व सीपीआरओ नितिन कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार को रेलवे स्टेशन की लाइन नंबर छह व सात पर पुराने कांटों को बदलकर आधुनिक कांटा लगाने के लिए करीब 12:30 बजे रेलवे लाइन पर कार्य शुरू कराया गया। जो करीब 4:40 बजे तक जारी रहा। दिल्ली व रोहतक के रेलवे कर्मचारियों व अधिकारियों क ी टीम ने कांटा परिवर्तन का कार्य किया। कांटा परिवर्तन के चलते 14324 बरेली इंटर सिटी, 64914 दिल्ली पैसेंजर, 64932 दिल्ली पैसेंजर, 12482 इंटर सिटी सुपर फास्ट, 54025 रोहतक पानीपत, 54026 पानीपत रोहतक समेत आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। ट्रेन संख्या 12481 दिल्ली श्रीनगर इंटर सिटी एक्सप्रेस को दिल्ली वाया पानीपत-जींद तथा 19023 मुंबई सेंट्रल फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस को दिल्ली वाया पानीपत जींद मार्ग से निकलवाया गया। इस दौरान कई ट्रेनें देरी से रेलवे स्टेशनों पर पहुंची। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सीपीआरओ ने बताया कि पूर्व में रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले आउटर कर्मचारी के द्वारा कांटा परिवर्तन किया जाता था। इसके बाद ही ट्रेनों को मुख्य लाइन अन्य लाइन पर भेजा जाता था। जिसके कारण कई बार हादसे की भी संभावना बनी रहती थी। शुक्रवार को पुराने कांटों को बदलकर अत्याधुनिक कांटे रोहतक रेलवे स्टेशन व आसपास लगवाए गये। अत्याधुनिक कांटों के माध्यम से रेलवे स्टेशन मास्टर स्टेशन से ही कांटे के माध्यम से लाइन को बदल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन ट्रेनों के कारण यात्रियों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
मै रोहतक के न्यू विजय नगर से भिवानी जाने के लिये दोपहर करीब 11 बजे ही रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया था। मगर पता चला कि भिवानी को जाने वाली ट्रेन ही रद्द है। कहा कि आए दिन इसी तरह से यात्रियों को बिना कोई सूचना दिये ही जहां ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है। वहीं ट्रेनें घंटों देरी से रेलवे स्टेशनों पर पहुंचती है। विभाग को ट्रेनों को सही समय पर चलाने के लिये विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
- राम प्रताप सिंह, यात्री
----
मुझे रोहतक से भिवानी के लिये जाना था। मगर जैसे ही रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो पता चला कि आउटर पर कांटा परिवर्तन के कारण कई ट्रेनें जहां रद्द कर दी गई है वहीं कई देरी से रेलवे स्टेशनों पर पहुंचेगी। प्रतिदिन ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण इसी तरह यात्रियों को परेशानी होती है। यात्रियों की परेशानी की तरफ कोई ध्यान नहीं देता है।
- मोहित कुमार, यात्री
-------
रेलवे लाइन पर कोई भी निर्माण कार्य होने की सूचना रेलवे विभाग को यात्रियों को कम से कम तीन दिन पूर्व देनी चाहिए। ताकि यात्री विभिन्न स्थानों पर जाने के लिये परेशान न हो। इस संबंध में रेल मंत्री को भी पत्र लिखा जाएगा।

- सतपाल सिंह हाडा, दिल्ली-रोहतक, रेल यात्री संघ के प्रवक्ता
------
अत्याधुनिक कांटे लगवा दिये गये है। अब रेलवे स्टेशन से ही लाइन को बदला जा सकेगा। इससे समय भी बचेगा। रेल मार्ग बाधित रहने के दौरान यात्रियों को थोड़ी बहुत परेशानी हुई।
- नितिन चौधरी, सीपीआरओ रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed