{"_id":"5a7615eb4f1c1ba0268b8257","slug":"81517688299-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए कश्मीरी छात्रों पर हमले के तीनों आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए कश्मीरी छात्रों पर हमले के तीनों आरोपी
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए कश्मीरी छात्रों पर हमले के तीनों आरोपी
महेंद्रगढ़। पुलिस ने मारपीट में घायल पीड़ितों के कारखाने से मिली सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर कश्मीरी छात्रों समेत छह लोगों से मारपीट करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज लगभग 30 मिनट की है। आधा घंटे की फुटेज में दिखाया गया है कि कुछ युवक कारखाने में पहुंचकर लेबर की पिटाई कर वहां से भाग जाते हैं। ये लेबर कई दिनों से काम कर रही हैं। किंतु उनके साथ पहले कभी ऐसा नहीं हुआ।
रात को इस मामले में केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों के ट्वीट पर जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की ओर से किए गए ट्वीट पर उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। सूत्रों के अनुसार रात लगभग 11 बजे पुलिस ने रेलवे रोड़ पर कारखाने को खुलवाया और वहां पर सीसीटीवी फुटेज देखे। वहां पर एक आरोपी की पहचान हो गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में उसने सभी के नाम बता दिए और रात को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। अगर सीसीटीवी फुटेज में यह घटना कैद नहीं होती तो पुलिस को आरोपियों को इतना जल्द पकड़ पाना मुश्किल होता।