{"_id":"5a737d9a4f1c1ba0268b7c60","slug":"81517518234-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती के आरोपियों पर पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती के आरोपियों पर पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकैती के आरोपियों पर पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित
नारनौल। कनीना स्थित बाघोत मंदिर में जनवरी माह हुई डकैती में शामिल अपराधियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस द्वारा 5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। वहीं सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। ये जानकारी वीरवार को पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोई व्यक्ति उक्त डकैती संबंधित सूचना उनके सरकारी नंबर 7056606000, कनीना डीएसपी 7056606017 व सीआईए इंचार्ज 7056606008 पर दे सकता हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त डकैती के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा तीन टीमों का गठन किया है, जो अपराधियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं 35 व 40 व्यक्तियों व अपराधी किस्म के व्यक्तियों से पूछताछ की जा चुकी है। इसके अलावा साइबर सैल की दो टीमें भी उक्त घटना को ट्रेस करने में लगी हुई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए इश्तहार शोरे-गोगा व सीआई गजट जारी किये गये है। इसके अतिरिक्त अपराधियों का सुराग लगाने के लिए आसपास के गांवों में सुरक्षा एजेंट लगाए गए है। उन्होंने बताया कि अपराधियों का सुराग देने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा और उसका नाम गुप्त रखा जाएगा तथा सुराग देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।
गौरतलब है कि गत 10-11 जनवरी की रात्रि को बाघोत के शिव मंदिर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मंदिर का दरवाजा तोड़कर मंदिर में परिसर में घुस गए थे। वह ीं मंदिर के पुजारी रोशनपुरी महाराज के मारपीट कर पिस्तौल दिखाकर बांध दिया। इसके बाद चोर मंदिर से सवा किलो सोने का सर्प, चांदी के चार मुकुट व 40-50 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर ले गए थे, लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली हैं।