फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मंत्री ने पढ़ाया कार्यकर्ताओं का त् याग का पाठ, बोले

मंत्री ने पढ़ाया कार्यकर्ताओं का त् याग का पाठ, बोले

Sun, 03 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
मंत्री ने पढ़ाया कार्यकर्ताओं का त्
याग का पाठ, बोले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। प्रदेश के सहकारिता मंत्री एवं स्थानीय विधायक मनीष ग्रोवर का कहना है कि कार्यकर्ताओं को देश को कुछ न कुछ देने की भावना के साथ काम करना होगा, क्योंकि भाजपा सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं बल्कि सेवा करने के उद्देश्य से सत्ता में आई है। वे शनिवार शाम को जनता कॉलोनी स्थित निजी स्कूल में पार्टी के महाराजा अग्रसेन मंडल की कार्य समिति को संबोधित कर रहे थे। ग्रोवर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने स्वार्थ को त्यागकर पार्टी व देश के लिए कार्य करना होगा। ग्रोवर ने कहा कि यह बात एक दम सही है कि कार्यकर्ताओं के मन में यह सवाल अवश्य आता होगा कि सत्ता में आने के बाद पार्टी ने उन्हें क्या दिया। उन्होंने कहा कि यही चीज भाजपा को दूसरे राजनैतिक दलों से अलग करती है, क्योंकि भाजपा के लिए जन व राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं। ग्रोवर ने कहा कि पिछली सरकारों में ट्रांसफर के नाम पर करोड़ों रुपये का धंधा किया जाता था, लेकिन भाजपा की राज्य सरकार ने अध्यापकों की नई तबादला नीति बना कर वर्षों से चले आ रहे भ्रष्टाचार के इस खेल को समाप्त कर दिया है।


राम रहीम प्रकरण पर सवाल न करे विपक्ष
मंत्री ने राम रहीम प्रकरण पर विपक्ष की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि वे
लोग भाजपा को सीख देने का प्रयास कर रहे हैं जिन लोगों ने सत्ता में रहते हुए इस प्रदेश को लूटा। जो विपक्षी आज भाजपा को ज्ञान दे रहे हैं, उन्होंने सत्ता में रहते हुए न केवल जेलों में बंद अपराधियों को संरक्षण दिया बल्कि उनके कार्यकाल में सरेआम व्यापारियों से फिरौती मांगी जाती थी। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, पार्टी के विस्तारक रमेश सिंघला, पार्षद जयकिशन शर्मा, संजय गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed