फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खेल परिसर छोड़ दूसरी जगहों पर नहीं नजर आए सुरक्षा इंतजाम

खेल परिसर छोड़ दूसरी जगहों पर नहीं नजर आए सुरक्षा इंतजाम

Tue, 15 Aug 2017 12:25 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खेल परिसर छोड़ दूसरी जगहों पर नहीं नजर आए सुरक्षा इंतजाम
खेल परिसर छोड़ दूसरी जगहों पर नहीं नजर आए सुरक्षा इंतजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। स्वतंत्रता दिवस पर हर कोई जश्न में डूबा हुआ है, मगर यमुनानगर पुलिस सतर्क नहीं दिखती। तेजली खेल परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समरोह को लेकर पुलिस बल तैनात है, मगर अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम सोमवार को दिखाई नहीं पड़े। कुछ मुख्य चौकों को छोड़ दें तो ट्विनसिटी के दोनों मुख्य बस स्टैंड, यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन और शहर के बाकी सार्वजनिक स्थानों पर एहतियाती कदम उठाए गए नजर नहीं आए।
स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को तेजली खेल परिसर में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें हरियाणा के उद्योगमंत्री विपुल गोयल ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। प्रशासन का दावा है कि, समारोह की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। समारोह स्थल व इसके आसपास करीब 300 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। सोमवार को समारोह स्थल पर बम निरोधी दस्ते, सीआईए व डिटेक्टिव स्टाफ सहित पुलिस के अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। तेजली खेल परिसर तक पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग, लाल द्वारा रोड, गधौली की तरफ से आने वाले मार्गाें पर कई पुलिस नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा पीसीआर, बाइक राइडर, घोड़ा पुलिस तैनात की गई। लेकिन सुरक्षा के यह बंदोबस्त केवल तेजली खेल परिसर तक की सीमित रहे। जबकि शहर के सार्वजनिक स्थानों पर कोई पुलिस कर्मी तैनात नहीं दिखाई दिया। अलर्ट के बाद भी शहर के सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा की यह चूक भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

दोनों बस स्टैंड पर नहीं दिखाई दिया कोई पुलिस कर्मी
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर अमर उजाला ने सोमवार को शहर के सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा का जायजा लिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे यमुनानगर बस स्टैंड पर पहुंचे। लेकिन यहां पर एक भी पुलिसकर्मी सुरक्षा के नजरिए से तैनात नहीं दिखाई दिया। करीब 20 मिनट बस स्टैंड के दौरा किया गया। लेकिन इस दौरान बस स्टैंड पर कोई भी पुलिसकर्मी नहीं आया। यही हाल जगाधरी बस स्टैंड का देखने का मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल और निगम कार्यालय में भी नदारद मिली पुलिस
सिविल अस्पताल यमुनानगर में रोजाना दो हजार से अधिक मरीज और तीमारदार आते हैं। सोमवार को इनकी संख्या अधिक होती है। लेकिन स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भी यहां भी सुरक्षा की कोई व्यवस्था देखने को नहीं मिली। करीब ढाई बजे जब अमर उजाला टीम यहां पहुंची तो सिविल चौकी के अलावा अस्पताल में कहीं कोई पुलिस कर्मी तैनात नहीं मिला। इसके अलावा नगर निगम कार्यालय में भी पुलिस कर्मी नदारद मिले।
सीमा से सटे होने के कारण यमुनानगर अधिक संवेदनशील
यूपी की सीमा से सटे होने के कारण यमुनानगर जिला अधिक संवेदनशील है। इसके चलते यहां अपराध का ग्राफ की बढ़ा है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद यूपी सीमा में चले जाते हैं। इसके बाद भी यहां पर सुरक्षा व्यवस्था में ढील से बड़ी चूक हो सकती है।
रेलवे स्टेशन पर भी नहीं दिखाई दी पुलिस
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हालांकि जीआरपी समय समय पर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाती है। लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे स्टेशन पर भी कोई मुस्तैदी नजर नहीं आई। अभियान तो दूर पुलिस का कोई भी कर्मचारी तैनात नजर नहीं आया। बता दें कि कई बार स्टेशनों को उड़ाने के धमकी भरे पत्र आ चुके हैं। बावजूद इसके स्टेशन की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
यहां होमगार्डों के हवाले व्यवस्था
सुरक्षा के नजरिए से शहर में जो सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए थी, वैसा कोई भी पहलू शहर में नजर नहीं आया। चौकों पर भी केवल ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात मिले। जिनमें अधिकतर होमगार्ड थे। लेकिन पुलिस कर्मी किसी चौक पर तैनात नहीं मिला। जबकि स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सुरक्षा की दृष्टि से हर चौक पर पुलिस कर्मी व सार्वजनिक स्थानों पर तैनात होने चाहिए थे।

सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग नहीं की जाती, सीमा सील है
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस तैनात है। जगह जगह नाके लगाकर चेकिंग की जा रही है। होटलों व धर्मशालाओं की चेकिंग की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग नहीं की जाती। केवल नाके लगाकर जांच की जा रही है। तेजली खेल परिसर आने वाले सभी मार्गों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। सीमाओं को सील कर दिया गया है।
- राजेश कालिया, एसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed