{"_id":"598f55744f1c1b87458b4d0b","slug":"81502565748-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत की पहल, काबिल बेटी फहराएगी गांव में तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत की पहल, काबिल बेटी फहराएगी गांव में तिरंगा
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत की पहल, काबिल बेटी फहराएगी गांव में तिरंगा
यमुनानगर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तरीय इस आयोजन में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए गांव की उच्च शिक्षित बेटी कोमल कांबोज का चयन किया गया है। कोमल कांबोज एमए अर्थशास्त्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण है। कोमल के पिता वीर सिंह और माता सुनीता देवी को अपनी बेटी पर गर्व है। इनका कहना है कि उसने बहुत मेहनत से पढ़ाई पूरी की है और अब वह शिक्षण अध्यापन के क्षेत्र में जाना चाहती है। कोमल की प्रारंभिक शिक्षा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर से ही हुई और उच्च शिक्षा यमुनानगर के डीएवी गर्ल्स कॉलेज और मुकंद लाल कॉलेज से हुई है। कोमल ने कहा कि यह उसके लिए बहुत ही सम्मान की बात है कि जिस स्कूल में वो पढ़ी और जहां उसका बचपन बीता, उसी विद्यालय में उसने 15 अगस्त को ध्वजारोहण करना है।