फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सूची में नाम देख कोई उछला तो कोई हुआ मायूस

सूची में नाम देख कोई उछला तो कोई हुआ मायूस

Fri, 07 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
सूची में नाम देख कोई उछला तो कोई हुआ मायूस
कट ऑफ लिस्ट जारी, कोई खुशी से उछला तो कोई मायूस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। एमएलएन कॉलेज में 30 जून तक हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद गुरुवार को पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी गई। कॉलेज की वेबसाइट और कॉलेज प्रांगण में लिस्ट देखने के लिए दिनभर गहमागहमी रही। लिस्ट में अपना नाम देखने को सुबह से ही कॉलेज में सैकड़ों विद्यार्थी पहुंच गए थे। यहां लिस्ट में नाम पाकर तमाम कैंडिडेट खुशी से उछलते नजर आए तो जिनके नाम सूची में नहीं मिले मायूस हुए। कट ऑफ लिस्ट देखने के लिए साइबर कैफे पर भी भीड़ लगी रही।

एमएलएन कॉलेज के प्राचार्या डॉ. शैलेश कपूर ने बताया कि 30 जून तक चली ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में बीए में 86, बीकॉम में 147 और सेल्फ फाइनेंस बीकॉम में 93 आवेदन प्राप्त हुए। गुरुवार सुबह पहली कट ऑफ लिस्ट ऑनलाइन जारी कर दी गई। इसमें बीएससी (नॉन-मेडिकल) की ऑल इंडिया कैटेगरी में अधिकतम 100 व न्यूनतम 95.20 और हरियाणा जनरल कैटेगरी में अधिकतम 95.20 व न्यूनतम 87.20 तक मेरिट सूची गई। इसी तरह बीएससी (मेडिकल) ऑल इंडिया में अधिकतम 106.78 व न्यूनतम 93 और हरियाणा में अधिकतम 91.80 व न्यूनतम 83.80 तक मेरिट गई। इसी तरह बीएससी (बायो-टेक) की ऑल इंडिया कैटेगरी में 88.40 से 96.20 व हरियाणा में 75 से 88.20 व बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) ऑल इंडिया में 88.20 से 100.20 व हरियाणा में 71.20 से 86.40, बीएससी आईटी (ऑनर्स) ऑल इंडिया में 88.60 से 96.20 व हरियाणा में 76.20 से 88.20, बीएससी (कंप्यूटर साइंस) ऑल इंडिया में 94 से 100.20 व हरियाणा में 86.60 से 93.40, बीएससी (कंप्यूटर एप्लीकेशन) ऑल इंडिया में 85.40 से 100.20 व 75 से 81.60, बीसीए ऑल इंडिया में 91 से 100.20 व हरियाणा में 82.20 से 90, बीबीए ऑल इंडिया में 91.60 से 99.20 व हरियाणा में 80 से 91.20, बीकॉम जनरल ऑल इंडिया 96 से 100.20 व हरियाणा में 87.83 से 95.60, बीकॉम टीटीएम ऑल इंडिया में 85.80 से 97.30 व हरियाणा में 75.60 से 84.80, बीकॉम टैक्स ऑल इंडिया में 93.20 से 99.20 व हरियाणा में 82.80 से 32.80, बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन ऑल इंडिया में 95.20 से 99.40 व हरियाणा में 86.40 से 95, बीकॉम जनरल सेल्फ फाइनेंस ऑल इंडिया में 95.20 से 99 व हरियाणा में 88 से 95.20 तक मेरिट सूची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed