{"_id":"595be0a94f1c1bf9138b4729","slug":"81499193513-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले के भक्तों पर पड़ेगी जीएसटी की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले के भक्तों पर पड़ेगी जीएसटी की मार
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सावन का महीना शुरू होने वाला है। शिव के भक्तों ने सावन में भगवान भोले को मनाने की तैयारी भी कर ली है, लेकिन इस बार उनकी जेब पर ज्यादा मार पड़ने वाली है। क्योंकि जीएसटी के कारण पूजा सामग्री से जुड़ी कई वस्तुएं महंगी हो चुकी है। आठ जुलाई से शुरू हो रहे सावन में पूरा माहौल शिवमय हो जाता है। कांवड़ लाने से लेकर घरों और मंदिरों में पूजन का हर दौर चलता है। लेकिन इन सबके बीच इस बार जीएसटी पूजा पर भारी पड़ने वाली है। पूजन सामग्री के अतिरिक्त फलों पर भी जीएसटी के तहत टैक्स बढ़ा दिया गया है। इससे यह भी महंगे होंगे। जीएसटी लागू होने से अगरबत्ती, धूपबत्ती, घी, नारियल, चीनी, मिश्री, पताशा एवं अन्य हवन सामग्री सभी महंगी होंगी। पहले घी पर 5.5 प्रतिशत टैक्स लगता था, लेकिन जीएसटी से घी और मक्खन पर टैक्स 12 प्रतिशत हो गया है। इससे इनसे बनने वाली सामग्री भी महंगी होगी।
यह होगा असर
सामग्री पुराना टैक्स जीएसटी के बाद
अगरबत्ती 00 प्रतिशत 05 प्रतिशत
धूपबत्ती 00 प्रतिशत 05 प्रतिशत
हवन सामग्री 00 प्रतिशत 05 प्रतिशत
मिसरी 00 प्रतिशत 05 प्रतिशत
पताशा 00 प्रतिशत 05 प्रतिशत
बूरा 00 प्रतिशत 05 प्रतिशत
पैक्ड नारियल पानी 00 प्रतिशत 12 प्रतिशत
फ्रूट ज्यूस 00 प्रतिशत 12 प्रतिशत
फल 05 प्रतिशत 12 प्रतिशत
चीनी 00 प्रतिशत 05 प्रतिशत
घी 05 प्रतिशत 12 प्रतिशत
मिल्क पाउडर 05 प्रतिशत 12 प्रतिशत
------------
जीएसटी लागू होना अच्छी बात है। लेकिन इससे हमारी पूजा पर भी असर पड़ेगा। फल एवं हवन सामग्री भी महंगी हो रही है।
-विजय सिंह, सेक्टर चार
अब तो भगवान का भोग भी महंगा हो रहा है। यह सब जीएसटी का ही परिणाम है। इसमें थोड़ी सी रियायत करनी चाहिए थी।
- सोनू, मोहल्ला बाससिताबराय
सावन का माह शुरू हो रहा है। फल वगैरह तो महंगे होते ही हैं। अब हवन सामग्री और भोग भी महंगा हो जाएगा। मार तो आम लोगों पर ही पड़ेगी।
-प्रेमवती, भाड़ावास गेट
ज्यादा कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। इतनी महंगाई तो इन दिनों हो जाती है। लेकिन जीएसटी का असर अब भगवान की पूजा पर भी देखने को मिलेगा। -पंडित रोहताश कुमार, आचार्य