फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   80 thousand rupees cheated in two minutes, money was withdrawn by pretending to be an acquaintance

Rohtak News: दो मिनट में 80 हजार की ठगी, परिचित बनकर निकाले पैसे

Tue, 14 Nov 2023 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees cheated in two minutes, money was withdrawn by pretending to be an acquaintance
रोहतक। शहर के लाढ़ोत रोड पर युवक ने परिचित बनकर एक युवती के खाते से दो मिनट में 80 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लाढ़ोत रोड निवासी प्रियंका ने बताया कि उसके पास एक युवक का फोन आया, बोले पहचानो कौन बोल रहा है। प्रियंका को लगा कि पवन बोल रहा है, जो बच्चों को कोचिंग देता है। उसने पवन का नाम लिया तो आरोपी ने कहा, हां मैं पवन ही बोल रहा हूं। उसके पास किसी बच्चे की फीस आनी थी, लेकिन खाते में दिक्कत आ रही है। आपके खाते में पैसे ट्रांसफर करवा देता हूं। बाद में तुम वापस कर देना। इसके बाद आरोपी युवक ने 80 हजार रुपये जमा कराने का फर्जी मैसेज भेज दिया। उसने अकाउंट का बैलेंस जांच किए बगैर 80 हजार रुपये आरोपी के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में खाते के बैलेंस की जांच तो पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। तुरंत मामले की शिकायत 1930 पर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए साइबर टीम की मदद ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed