{"_id":"52c76d258b362b0b098532486a78bae1","slug":"80-power-angeles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के कैंप में 80 ‘पॉवर एंजेल्स’ होगी तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के कैंप में 80 ‘पॉवर एंजेल्स’ होगी तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 23 Aug 2015 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मॉडल टाउन के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को ‘पॉवर एंजेल्स’ कैंप की शुरुआत की गई।
अगले नौ दिन तक चलने वाले इस कैंप में 80 ‘पॉवर एंजेल्स’ को तैयार किया जाएगा। कैंप का उद्घाटन मुख्यातिथि स्कूल के प्राचार्य डॉ. जसबीर धनखड़ और विशिष्ट अतिथि मिडिल हेड सुरेश सांगवान ने किया।
शनिवार को सुबह 10 बजे, राकवमावि में ‘पॉवर एंजेल्स’ कैंप शुरू हुआ। जिसमें कराटे की इंटरनेशनल खिलाड़ी ब्लैक बेल्ट ‘ज्योति नागर’ और उनकी टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
कैंप में छात्राओं ने बहुत गंभीरता से कराटे की ए,बी,सी,डी सीखी। सर्वप्रथम सभी छात्राओं को पंक्तियों में खड़ा कर वॉर्मअप की गतिविधियां कराई गई। इसके बाद ‘हाथ छुड़वाना’ सिखाया गया। कराटे क्लास के पहले दिन छात्राओं ने फेस ब्लॉक, बाल खींचना, फेस अटैक और एलबो अटैक के दांव-पेच सीखे। क्लास खत्म होने के बाद सभी छात्राओं ने अमर उजाला फाउंडेशन के इस कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से यह एक सकारात्मक पहल है। स्कूली लड़कियों को सेल्फ डिफेंस सिखाना एक सराहनीय कदम है। मौजूदा समय में लड़कियों के लिए कराटे और मार्शल आर्ट क्लास बहुत जरूरी है।
- डॉ. जसबीर धनखड़, प्राचार्य।
अमर उजाला फाउंडेशन के कैंप से लड़कियों में आत्मविश्वास बढे़गा। उनका डर दूर होगा। साथ ही, वह विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय उनका डटकर सामना करना सीखेंगी। - सुरेश सांगवान, मिडिल हेड।
मैं आईसी कॉलेज से बीसीए करने के साथ-साथ कराटे का प्रशिक्षण भी ले रही हूं। अमर उजाला फाउंडेशन के जरिये मुझे अपनी बहनों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने का मौका मिला है। - नेहा, स्टेट कराटे गोल्ड मेडलिस्ट।
घर हो या बाहर, लड़कियां कहीं भी महफूज नहीं है। यह बड़ी विडंबना है। प्रत्येक अभिभावक को चाहिए कि वे अपनी बेटी को ऑर्ट सिखाने के साथ-साथ कराटे भी जरूर सिखाए। - आरती, कराटे प्लेयर।