फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   80 faemers who burnt stubble arrested, police released on bail

पराली जलाने वाले 80 किसान गिरफ्तार, पुलिस बेल पर रिहा

Thu, 21 Nov 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
80 faemers who burnt stubble arrested, police released on bail
धान की पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में 80 किसानों को गिरफ्तार किया है। बाद में सभी को पुलिस बेल पर रिहा कर दिया गया। इससे आने वाले दिनों में किसान आंदोलन कर सकते हैं। वहीं जिला में अब तक 301 किसानों पर एफआईआर हुई है। ऐसे में अन्य किसानों में भी कार्रवाई को लेकर हड़कंप है।
विज्ञापन

अलेवा थाना के अधीन आने वाले गांव दुड़ाना गांव निवासी कश्मीर सिंह, शामदो गांव निवासी सुरेंद्र, बिगाना गांव निवासी राजेश कुमार, शामदो गांव निवासी खुशी राम, रायचंदवाला गांव निवासी जयबीर सिंह, हसनपुर गांव निवासी रोहताश, खांडा गांव निवासी हरिकिशन, अलेवा निवासी रमेश, दुड़ाना गांव निवासी विक्रम, शामदो निवासी हरपाल, संडील गांव निवासी विक्रम और सतबीर, थुआ गांव निवासी जगजीत, संडील गांव के सतपाल, डाहौला गांव के बिजेंद्र को गिरफ्तार किया है। जुलाना थाना के अधीन आने वाले नंदगढ़ गांव के कृष्ण, गढ़ी थाना के अधीन आने वाले गुरथली गांव के कर्मतेज, सुरजाखेड़ा गांव का सोनू, खरल गांव के अनिल और नफे सिंह, धमतान साहिब गांव के धारा, बलवान, हवा सिंह, धर्मबीर, खरल गांव का सत्ता, ओमप्रकाश, धमतान साहिब गांव का मनदीप, महाबीर, भीरा उर्फ रघबीरा, गढ़ी थाना के अधीन धमतान साहिब गांव का दलबारा, सफीदों थाना के अधीन आने वाले गांव मुआना के सुरेश कुमार, राजेश, राजकुमार, निम्राबाद गांव के सुरत सिंह, मुआना गांव के ओमप्रकाश, संजीव, रामपुरा गांव के इंद्रजीत, मुआना गांव के सोमपाल, नरवाना के अधीन आने वाले गांव सुदकैन कलां के राजेंद्र, भाणा ब्राह्मण गांव के ओमकार, तरसेम, सुदकैन कलां गांव के सुभाष,बेलरखां गांव के चांदीराम उर्फ चांदी, संदीप, बलवान, बडनपुर गांव के रणधीर, हरिकेश, महेंद्र, हथो गांव के पवन, प्रीतम सिंह, रामकुमार, दनौदा कलां के संदीप, हवा सिंह, चंद्र, सुभाष, सैंथली गांव के परमिंद्र सिंह, लखविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं सच्चाखेड़ा गांव के प्रताप सिंह, दनौदा कलां के रामकला, नफे सिंह, सच्चाखेड़ा गांव के बसाऊराम, दनौदा खुर्द गांव के बलजीत, सत्यवान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उचाना थाना के अधीन आने वाले घसो कलां के सुरेश कुमार, दरौली खेड़ा गांव के भरथ सिंह, उचाना खुर्द गांव के सुरेश कुमार, दरौली खेड़ा गांव के बलवंत सिंह, उचाना खुर्द गांव के रमेश, उचाना खुर्द गांव के चंद्रभान और पिल्लूखेड़ा थाना में गांव बूढ़ाखेड़ा के दिनेश को धान के अवशेषों को जलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में सभी किसानों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। उचाना थाना प्रभारी रामतीर्थ के अनुसार उचाना क्षेत्र में हुई सभी एफआईआर में कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed