{"_id":"5cb25940bdec2258a543355a","slug":"71555192128-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब दूसरे से खरीदने और रंगदारी न देने पर शराब कारोबारी को फंदे पर लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब दूसरे से खरीदने और रंगदारी न देने पर शराब कारोबारी को फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक।
शराब किसी अन्य से खरीदने से खफा पार्षद के साले और उसके साथियों ने शुक्रवार की देर रात जिम संचालक का अपहरण किया। लूटपाट करने के बाद उसे कुंआ मोहल्ले ले गए। छोड़ने के बदले जिम संचालक के एक दोस्त से एक लाख की फिरौती मांगी, लेकिन पुलिस के आने के चलते वे मौके से फरार हो गए। आरोप है कि थोड़ी देर बाद गढ़ी मोहल्ले में शराब की बिक्री करने वाले जिम संचालक के दोस्त शिवचरण से भी एक लाख की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर एक घंटे के बाद ही शिवचरण की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने शव को शनिवार की सुबह वाल्मीकि चौक पर जाम लगा दिया। मामला दर्ज करने को लेकर पुलिस और डीएसपी से लोगों की खूब नोकझोंक हुई। बाद में कार्रवाई के आश्वासन पर ही जाम खोला गया। मृतक के पिता और दोस्त की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण कर रंगदारी मांगने और मारपीट में चार, जबकि हत्या में पार्षद और उसके साले समेत आठ आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस दो को आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने भिवानी-जींद हाईवे जाम करने वाले करीब 50 लोगों पर केस दर्ज किया है।
गढ़ी मोहल्ले में शराब कारोबारी शिवचरण (34) का शव शनिवार सुबह मकान के अंदर ही पंखे से लगे फंदे पर लटका मिला। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी, तभी लोगों ने पुलिस का घेराव कराते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप था कि छोटू और उसके साथियों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया था। गुस्साए लोग शव को लेकर बाल्मिकी चौक पर पहुंचे और दो घंटे तक जाम लगा दिया। मामले की सूचना पाते ही डीएसपी गोरखनाथ और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लोगों की पुलिस और डीएसपी से भी खूब नोकझोंक हुई। बाद में डीएसपी के कार्रवाई के आश्वासन पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। पुलिस ने मृतक के पिता मनफूल की शिकायत पर वार्ड नंबर तीन के पार्षद तिलकराम उर्फ खड़का, नरेंद्र उर्फ छोटू, अंकुश, राहुल, वीशू, जीतू, चिंहा और सोमी के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया है।
जिम संचालक दीपांशु के छोड़ने के बदले उसके दोस्त से भी एक लाख की फिरौती मांगी
आरोप है कि शिवचरण के दोस्त सराय मोहल्ला के रहने वाले दीपांशु सैनी का भी शनिवार की देर रात करीब पौने 10 बजे छोटू और उसके साथियों ने पुराना बस स्टैंड से अपहरण कर लिया। उसे कुंआ मोहल्ले ले गए। जहां पर उससे सोने की चेन, करीब 70 हजार की नकदी लूट ली। दीपांशु के छोड़ने के बदले उसके दोस्त नरेश से एक लाख की फिरौती मांगी। यहीं नहीं, लोहे की राड, लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई भी की गई। बाद में पुलिस की पीसीआर को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। दीपांशु का आरोप है कि आरोपी शिवचरण को भी मारने की धमकी दे रहे थे। उसके बाद ही शिव चरण की हत्या की गई। दीपांशु की शिकायत पर छोटू, गोविंदा, सोनू और राहुल के खिलाफ रंगदारी मांगने और मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गढ़ी मोहल्ले में फंदे पर लटके मिले शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। मंगलवार तक ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ सकेगी। हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच की जाएगी। दीपांशु की शिकायत पर लूट और मारपीट का भी केस दर्ज किया गया है-गोरखनाथ, डीएसपी
कु एं में गिराने का किया प्रयास
सराय मोहल्ले निवासी दीपांशु ने बताया कि उसने आर्य नगर में अपना जिम खोल रखा है। शुक्रवार की रात करीब 9:45 बजे वह जिम से निकलकर पुराना बस स्टैंड पर जिम के लिए मशीन देखने के लिए आया था। मगर मशीन दिखाने वाला नहीं मिला। इसके बाद वह अपनी कार से जाने लगा। जैसे ही होटल वाली गली में पहुंचा तो उसके दोस्त की कॉल आ गई। वह कार को खड़ी कर कॉल सुनने लगा। इसी बीच छोटू अपने दोस्तों के साथ आया। कहा कि तू शिवचरण को बाहर से शराब दिलाता है। शिब्बू को बाद में देखेंगे, पहले तूझे मचा चखाते हैं। इतना कहते ही जबरदस्ती उसे गाड़ी से नीचे उतार लिया। आरोप है कि अपहरण कर आरोपी उसे कुआं मोहल्ला ले गए। जहां पर लूट की तथा छोड़ने के बदले दोस्त नरेश से एक लाख की फिरौती मांगी। मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि आरोपियों ने उसे कुएं में भी लटकाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
11 बजे दी थी जान से मारने की धमकी, दो बजे के आसपास कर दी हत्या
गढ़ी मोहल्ले के रहने वाले मनफूल सिंह ने सिटी थाने पर शिकायत देकर बताया कि उसके पास तीन लड़के और दो लड़की है। सबसे बड़ा शिव चरण उर्फ शिब्बू तथा उससे छोटा मंजीत है। आरोप है कि काम धंधे को लेकर शिवचरण के साथ पार्षद खड़का, नरेंद्र, अंकुश, राहुल और अन्य के साथ रंजिश चली आ रही है। उक्त आरोपियों ने शुक्रवार की रात करीब 11 बजे मंजीत के सामने ही शिवचरण को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद रात में करीब दो बजे हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। इससे पूर्व शिव चरण से आरोपियों ने काल कर एक लाख की रंगदारी भी मांगी थी। आरोप है कि मना करने पर ही वारदात को अंजाम दिया गया।
एसएचओ बोले - करो लाठीचार्ज, डीएसपी ने रोका
जिस समय वाल्मीकि चौक पर लोग जाम लगा रहे थे। आरोप है कि उसी समय एसएचओ ने लाठीचार्ज करने के लिए कहा। मगर डीएसपी ने समझदारी दिखाते हुए एसएचओ को लाठीचार्ज करने से इनकार कर दिया, वरना बड़ा बवाल हो सकता था।
भिवानी-जींद हाईवे पर लगा रहा जाम
लोगों के जाम लगाने के कारण भिवानी जींद हाईवे के अलावा पुल पर दूर-दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु होने में करीब एक घंटे का समय लगा। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दो महिलाएं हो गई बेहोश, पीजीआई में भर्ती
जाम लगाने के दौरान दो महिलाएं अचानक ही बेहोश हो गई। आनन-फानन में महिलाओं को पीजीआई में भर्ती कराया गया।