{"_id":"5c9a8d80bdec2214084ce1da","slug":"71553632640-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकीराम कालेज में विद्यार्थियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकीराम कालेज में विद्यार्थियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के इनसो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। 24 घंटे खुली रहने वाली लाइब्रेरी का समय कम किए जाने से नाराज विद्यार्थियों ने कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया। यही नहीं विद्यार्थियों ने प्राचार्य पर तानाशाही व अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाया। विद्यार्थियों ने करीब दो घंटे बाद पीजीआई थाना प्रभारी के आश्वासन पर ताला खोल दिया।
इनसो राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मोहित साहू रानीला ने कहा कि अब तक कॉलेज की लाइब्रेरी 24 घंटे खुली रहती थी। ऐसा पहली बार हुआ है, जब लाइब्रेरी पर ताला लगा है। यह मौजूदा प्राचार्य ने किया है। परीक्षा के चलते बार-बार शिकायत के बाद भी प्राचार्य विद्यार्थियों की मांग को अनसुनी कर रही है। प्राचार्य ने रात के समय लाइब्रेरी खोलने से साफ इनकार कर दिया है।
विद्यार्थियों ने कहा कि साल भर परीक्षाओं के लिए मेहनत करते हैं। परीक्षा अंतिम समय होता है। इस दौरान विद्यार्थियों को लाइब्रेरी से वंचित रखा जा रहा है। यह प्राचार्य की शिक्षा विरोधी सोच को दर्शाता है। विद्यार्थियों ने दो घंटे तक तालाबंदी रखी। इस दौरान प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। तालाबंदी की सूचना पर पीजीआई थाना प्रभारी वहां पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाते हुए समस्या के उचित समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यार्थी शांत हुए और वहां से हटे। इस मौके पर नवीन शर्मा, उमेश मलिक, मिलन अरोड़ा, बादल देशवाल, अंकित, सचिन भाली, रोहित अहलावत, साहिल राठी, निशा कुमारी, नमिता, रिंपी सिंधु, अनु कादयान, सुमित चिड़ी, साहिल स्वामी, गुरनाम बनवाला, संजीव नाई, विकास सैनी, अरुण मोर, रजत जागड़ा, नवीन राठी मौजूद रहे।