फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   72 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठेंगे एनएचएम कर्मचारी

72 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठेंगे एनएचएम कर्मचारी

Tue, 19 Feb 2019 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
72 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठेंगे एनएचएम कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। एनएचएम कर्मचारी संघ ने अपने विरोध प्रदर्शन के 14वें दिन सरकार को चेतावनी देते हुए तीन दिन की हड़ताल बढ़ाते हुए 72 घंटे भूख हड़ताल शुरू करने को कहा है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता, वह भूख हड़ताल पर रहेंगे।

सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे जिला प्रधान दिनेश सैनी ने कहा कि बिहार, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने सेवा सुरक्षा का लाभ दे रखा है। जम्मू कश्मीर में भी कर्मचारियों के नियमितीकरण की घोषणा हो चुकी है। इसके बावजूद सारी समस्या हरियाणा सरकार को ही है। जिला महासचिव डॉ. नवीन बेरवाल ने कहा कि सरकार विधानसभा सत्र में 14 हजार गेस्ट टीचरों को 11 साल की सेवा के बाद नियमित करने का बिल ला सकती है, वह पिछले 14 दिन से यही मांग कर रहे हैं और वह सालों से काम कर रहे हैं। उनकी भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार और मेरिट के आधार पर हुई है। पारदर्शी भर्ती होने के बावजूद उन्हें कभी छह माह तो कभी तीन माह के अनुबंध पर रखा जाता है। खजांची जसविंदर ने कहा कि अधिकारी और मंत्री हड़ताल पर बयान दे रहे हैं कि एनएचएम केंद्र सरकार की योजना है। इसे कभी भी बंद किया जा सकता है, तो क्या प्रदेश को एंबुलेंस, बच्चों को स्वास्थ्य समस्या, एसएनसीयू जैसी जरूरत नहीं होगी। वहीं डॉ. अरविंदम राय ने मांग करते हुए कहा कि सरकार को एनएचएम कर्मचारियों की मांगों पर गहनता से विचार करना चाहिए। सालों से काम कर रहा स्टाफ कब तक अपनी अग्नि परीक्षा देगा। इस मौके पर कर्मबीर, नीतू, राकेश, डॉ. दिनेश, सुनील, एसकेएस के जिला प्रण्धान कर्मबीर सिवाच, बिजली निगम से राज्य सचिव प्रभु दयाल, ब्लाक महम प्रधान एसकेएस राज सिंह नेहरा ने अपने विचार रखे और संघ की मांगों को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed