फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नगर निगम द्वारा यूजर चार्ज लगाने के विरोध में आए पार्षद

नगर निगम द्वारा यूजर चार्ज लगाने के विरोध में आए पार्षद

Fri, 23 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा यूजर चार्ज लगाने के विरोध में आए पार्षद
पब्लिक पर बोझ पड़ने से पार्षदों की उड़ी नींद, रविवार को बुलाई आपात मीटिंग
विज्ञापन

: सोमवार को निगम आयुक्त से मिलकर फैसला वापस लेने की तैयारी
: आम पब्लिक की आ रही शिकायत, हाउस दोबारा करे फैसले पर विचार : अनिल कुमार

रोहतक (ब्यूरो)। नगर निगम द्वारा घर-घर से कूड़ा कलेक्शन के नाम पर एक अप्रैल से यूजर चार्जर वसूली के मामले में पार्षदों की नींद उड़ा दी है। चुनावी माहौल में लोग पार्षदों से सवाल कर रहे हैं, क्या आखिरी बजट में यही तोहफा देना था। हकीकत समझ पार्षदों ने हाउस के फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए रविवार को आपात मीटिंग बुलाई है, ताकि सोमवार को निगम आयुक्त से मंत्रणा कर फैसले को वापस लिया जा सके।

निगम पार्षद अनिल कुमार ने बताया कि दो दिन से लगातार लोग शिकायत कर रहे हैं। सवाल कर रहे हैं कि पब्लिक से यूजर चार्जर के नाम से वसूली नहीं होनी चाहिए, क्योंकि निगम पहले से ही प्रापर्टी टैक्स, विकास शुल्क, रजिस्ट्री के समय शुल्क व बिजली बिल में शुल्क ले रहा है। ऐसे कूड़ा कलेक्शन के नाम पर नया टैक्स का क्या औचित्य है। इसके चलते रविवार को निगम पार्षदों की मीटिंग होगी। इसमें हाउस के फैसले पर पुनर्विचार करने पर मंथन होगा। बता दें कि निगम की तरफ से एक साल पहले लोगों के घरों से कचरा उठाने की योजना शुरू की दी, लेकिन कोई शुल्क नहीं लगाया था। 20 मार्च को हुई हाउस की बजट मीटिंग में निगम प्रशासन ने प्रस्ताव रखा कि घरों से कूड़ा कलेक्शन के नाम पर 5 रुपये से 100 व संस्थानों से 4 हजार रुपये तक यूजर चार्जर वसूल किया जाए। पार्षदों ने भी प्रस्ताव पास कर दिया, लेकिन पब्लिक की लगातार आ रही शिकायतों के चलते फैसले पर पुनर्विचार करने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed