{"_id":"5a9321964f1c1b78028b683b","slug":"71519591830-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेमका ने खंगाले तीन जिलों के राजीव गांधी स्टेडियम, रविवार के दिन भी काम पर निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेमका ने खंगाले तीन जिलों के राजीव गांधी स्टेडियम, रविवार के दिन भी काम पर निकले
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास सैनी
रोहतक।
ओलंपिक में देश को ज्यादा मेडल दिलवाने व प्रदेश में खेल व्यवस्था बेहतर बनाने का लक्ष्य लेकर हरियाणा के चर्चित आईएएस अफसर अशोक खेमका मैदान में उतर आए हैं। रविवार को अवकाश के दिन वे काम पर निकले। प्रदेश के तीन जिलों का दौरा कर राजीव गांधी स्टेडियमों का जायजा लिया। एसीएस ने पहलवान योगेश्वर दत्त समेत प्राइवेट नर्सरी भी खंगाली। रात करीब नौ बजे भिवानी पहुंच कर आराम किया। यहां वे सोमवार सुबह स्टेडियम और इसकी व्यवस्था का जायजा लेंगे।
प्रदेश की खेल व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से निकले स्पोर्ट्स कमिश्नर एवं एसीएस अशोक खेमका रविवार शाम करीब पांच बजे रोहतक पहुंचे। यहां वे कांग्रेस शासन के दौरान बनाए गए राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स पहुंचे। यहां बॉक्सिंग एकेडमी व अन्य खेल गतिविधियों की जानकारी लेने के बाद संतुष्टि जाहिर की। यहां से वे भिवानी के लिए रवाना हुए। यहां जिला खेल अधिकारी निर्मला भी उनके साथ रही। इससे पहले एसीएस जसिया के राजीव गांधी स्टेडियम व सांपला के निर्माणाधीन स्टेडियम का जायजा लेने पहुंचे। स्पोर्ट्स कमिश्नर ने गोहाना में ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त की कुश्ती एकेडमी, झज्जर में बेडमिंटन एकेडमी के अलावा सोनीपत में सरकारी व प्राइवेट खेल नर्सरी भी खंगाली।
अमर उजाला संवाददाता से हुई बातचीत में एसीएस ने बताया कि वे खेल स्टेडियमों का जायजा ले रहे हैं। इसका मकसद खिलाड़ियों को बेहतर व्यवस्था मुहैया कराना है। इससे खिलाड़ी ओलंपिक में ज्यादा मेडल ला सकेंगे। प्रदेश में खेल का इंफ्रास्ट्रक्चर जांचा जा रहा है। इसके बाद जरूरत पड़ने पर टैलेंट हंट या अन्य गतिविधि कराई जाएगी। ओलंपियन साक्षी के कोच विवाद को जल्द सेटल्ड किया जाएगा। इस मामले की फाइल मेरे पास आते ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। फिलहाल ध्यान खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने पर दिया जा रहा है।