{"_id":"5a7616a44f1c1b805a8b7c3d","slug":"71517688484-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के दाम पहुंच से बाहर , ऊंट पर बैठकर हरियाणा आएं अमित शाह : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के दाम पहुंच से बाहर , ऊंट पर बैठकर हरियाणा आएं अमित शाह : दीपेंद्र हुड्डा
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल-डीजल के दाम पहुंच से बाहर , ऊंट पर बैठकर हरियाणा आए अमित शाह : दीपेंद्र हुड्डा
महेंद्रगढ़ । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 15 फरवरी को जींद में आयोजित होने वाली रैली के संबंध में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरियाणा के दौरे पर आ रहे हैं। उनके के स्वागत के लिए एक लाख बाइक सवार तैयार किये जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुका है ऐसी स्थिति में उन्हें ऊंट पर बैठ कर आना चाहिए। ऊंट गाड़ी नहीं मिलती है तो वो उन्हें उपलब्ध करवा देंगे।
राव तुलाराव चौक पर उन्होंने पत्रकारों को बताया कि केंद्र सरकार ने आम बजट में छलावा दिया है। आज के इतिहास में पेट्रोल एवं डीजल के दाम सबसे अधिक है। बजट के दौरान अरुण जेटली ने कहा था कि हम डीजल एवं पेट्रोल पर एक्साइज कम कर रहे हैं। बाद में उन्हें पता चला कि मात्र 2 रुपये डीजल एवं पेट्रोल पर कम हुए हैं। अगर पेट्रोल एवं डीजल के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो देश की जनता को वापस कार एवं बाइक को छोड़कर बैल गाड़ी एवं ऊंट गाड़ी पर आना पड़ेगा। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जो कार्रवाई की है वो राजनीति से प्रेरित है। राजस्थान में चुनाव हारने के बाद राजनीति से प्रेरित कार्रवाई है। उन्होंने बताया कि न्यायपालिका में उनका विश्वास है। अगर ये उनकी आवाज दबाने चाहते हैं तो वे झुकेंगे नहीं। सांसद हुड्डा ने कहा कि राजस्थान के उप चुनावों में तो ट्रेलर दिखाया है फिल्म तो हरियाणा में दिखायेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा । राजस्थान के अलवर और अजमेर की लोकसभा सीट के उप चुनावों में कांग्रेस को मिली विशाल जीत से यह सिद्ध हो गया है कि देश के लोगों का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। इससे पूर्व शहर में दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में महंगाई, अपराध व भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन निकाला गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यह विरोध प्रदर्शन स्थानीय राव तुलाराम चौक से शुरू हुआ और लगभग दो किलोमीटर का मार्ग तय करते हुए स्थानीय आजाद चौक पर पहुंचा जहां इस प्रदर्शन ने जनसभा का रूप ले लिया। इसे संबोधित करते हुये पूर्व सीपीएस एवं पूर्व विधायक राव दान सिंह ने कहा कि जब वे विधायक थे तो यहां विकास कार्यों की भरमार थी। इस सरकार के शासनकाल में महेंद्रगढ़ में विकास के नाम पर एक ईट भी नहीं लगी। उन्होेंनेे कहा कि यदि लोगों ने उन्हें दोबारा चुना तो वे इस शहर को विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहने देंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सीपीएस अनिता यादव सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।