{"_id":"5a4d42404f1c1b5f078b46d5","slug":"71515012672-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण के लिए बस नही भेजे वाले स्कूल संचालकों पर गाज गिराने की तैयारी कर रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण के लिए बस नही भेजे वाले स्कूल संचालकों पर गाज गिराने की तैयारी कर रहा प्रशासन
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षण के लिए बस नहीं भेजने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी
- नोटिस भेजकर मांगे जाएंगे जवाब, बसों के परमिट रद्द करने पर हो रहा विचार
अमर उजाला ब्यूरो
महम।
मंगलवार को माननीय उच्च न्यायालय की ओर जारी किए गए आदेशों पर नई अनाज मंडी में कस्बे के स्कूलों की बसों का निरीक्षण किया गया था। लेकिन कस्बे के कई स्कूल संचालकोें ने बसों को निरीक्षण के लिए नहीं भेजा था। कस्बे में चल रही 250 में से केवल 120 बस ही निरीक्षण के लिए पहुंची थीं। बसों को निरीक्षण के लिए नही भेजने वाले स्कूल संचालकों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। प्रशासन बस नहीं भेजने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का मन बना चुका है।
गौरतलब है कि स्कूली बसों के बढ़ते हादसों को रोकने व विद्यार्थियों की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए माननीय उच्च न्यायालय द्वारा सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल बसों की सुरक्षा के लिए निर्धारित किए गए बिंदूओं की जांच करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिसके लिए जिला उपायुक्त द्वारा गठित कमेटी महम, लाखन माजरा, कलानौर तथा सांपला में स्कूल बसों की जांच कर रही है।
परमिट हो सकते हैं रद्द-आरटीए सचिव
आरटीए सचिव ओम प्रकाश मोर ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों पर सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल बसों का निरीक्षण किया जा रहा है। लेकिन कुछ स्कूल संचालकों ने बार बार सूचना देने के बाद भी आदेशों को गंभीरता से नही लिया और बसों को निरीक्षण के लिए बसों को नही भेजा था। जिन स्कूलाें ने बसों का निरीक्षण नहीं करवाया उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। वहीं बसों के परमिट रद्द करने पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
सैमाण में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता कल से
अमर उजाला ब्यूरो
महम।
गांव सैमाण में 5 और 6 जनवरी को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 65 किलोग्राम तथा हैवी वेट के अलग-अलग मुकाबले होंगे।
65 किलोग्राम में सर्कल तथा हैवी वेट के लिए नेशनल स्टाइल के खेल होंगे। प्रतियोगिता में समाज सेवी विजय मित्तल, महंत सतीश दास तथा समाजसेवी सौरभ फरमाणा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 65 किलोग्राम भार वर्ग में विजेता रहने वाली टीम को 11 हजार तथा हैवी वेट के विजेता को 61 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। जबकि दोनों वर्गों में उप-विजेता रहने वाली टीम को 71 सौ तथा तथा 41 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा।