फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक छोरे ने पेनल्टी में लगाई उतम किक

रोहतक छोरे ने पेनल्टी में लगाई उतम किक

Sat, 30 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
रोहतक छोरे ने पेनल्टी में लगाई उतम किक
जिले के उत्तम बिहार का रहने वाला है मोहित चौधरी
विज्ञापन

अक्षय कुमार, आमिर खान और प्रियंका चोपड़ा है पसंदीदा एक्टर
शैलेश तिवारी
रोहतक।
रोहतक के उत्तम बिहार के छोरे ने मुंबई में ‘उत्तम’ छलांग लगाई है। उसने पेनल्टी का बेहतरीन यूज करते हुए शानदार किक लगाई है। उसने अपने बूते न केवल माया नगरी में पैर जमाए, बल्कि पहली किक में अपने को साबित भी किया है। रोहतक के इस छोरे का नाम है मोहित चौधरी। उसके अभिनय ने फिल्म निर्माताओं को भी मोहित किया है। यही कारण है कि उसे फिल्म रिलीज से पहले ही दो नई फिल्मों के ऑफर भी मिल गए हैं। बता दें कि मोहित चौधरी पेनल्टी फिल्म में निगेटिव रोल की भूमिका में नजर आएंगे।

स्कूल प्रोग्राम से जागी एक्टर बनाने की इच्छा
मोहित ने बताया कि जब मैं कक्षा पांचवीं में था तो स्कूल में आयोजित एक का कार्यक्रम मुझे हिस्सा बनने का मौका मिला। उसके बाद से तो लगा कि एक बेहतर एक्टर बन सकता हूं। तब से मैंने लगातार इस ओर मेहनत करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दिल्ली में किया थियेटर और नुक्कड़ नाटक
मोहित ने बताया कि दिल्ली में सुनीता भारद्वाज के अंडर में मैंने नुक्कड़ नाटक और थियेटर के कई प्रोग्राम किए। इस दौरान लगातार मेरे अभिनय को सराहा गया। जिससे मेरा हौसला बढ़ता गया, जिससे मुझे लगा कि अब किसी भी ऑडिशन के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में दिया पहला ऑडिशन
मोहित ने कहा कि 2015 में मुझे पता लगा कि मुंबई में एक फिल्म के लिए ऑडिशन चल रहा है। मैंने भी उसमें अप्लाई कर दिया, इसके बाद मुझे ऑडिशन देने के लिए फोन आया। ऑडिशन देने के बाद मुझे लगा कि मैं सेलेक्ट नहीं हुआ। क्योंकि मुझसे भी ज्यादा पुराने और अनुभवी लोग जो कई बार ऑडिशन दे चुके थे वह भी आए हुए थे। ऑडिशन देने के बाद मैं रोहतक वापस आ गया। 2016 में जब मैं मुंबई में था तो एक दिन शाम को मुझे फोन आया कि आपको फिल्म ‘पेनल्टी’ के सेलेक्ट कर लिया गया है और सुबह फुटबाल प्रैक्टिस और शाम को रिहर्सल के लिए आना है।

मौसी के लड़के संदीप ने किया सपोर्ट
मोहित की मौसी का लड़का संदीप भी बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम कर चुका है। संदीप ने गुड्डू रंगीला फिल्म में रनजीत राय के छोटे भाई का रोल अदा किया। वहीं एक हरियाणवी फिल्म में भी निगेटिव रोल अदा किया है। मोहित ने बताया कि संदीप ने मुंबई आने के बाद उसकी मदद की, और लगातार मुझे बेहतर एक्टिंग और अच्छे किरदार के लिए प्रोत्साहित किया।

मां निर्मला ने हमेशा किया प्रोत्साहित
मोहित ने बताया कि मां हाउस वाइफ हैं पिता सत्यवान हरियाणा पुलिस में एएसआई सत्यवान नैन रोहतक में सेक्टर एक चौकी प्रभारी के पद पर तैनात है। छोटी बहन भावना नैन का चहेता हूं। बहन को साइंटिस्ट बनना चाहती है। मैं उसको पूरा सपोर्ट करूंगा। ताकि बहन भी माता-पिता का नाम पूरे देश में रोशन कर सके। मां ने मुझे एक्टर बनने में सभी तरह से सहयोग किया। मोहित ने बताया कि अक्षय कुमार और आमिर खान उनके सबसे पसंदीदा एक्टर हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा भी बेहद पसंद हैं। उनका सपना है कि वह अपने पसंदीदा एक्टर के साथ काम करें।


साक्षी और बबीता से लें प्रेरणा
हरियाणा में अभी भी लोग लड़कियों को बाहर पढ़ने के लिए नहीं भेजते हैं। वहीं हरियाणा की ऐसी कई लड़कियां हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे विश्व में लोहा मनवाया है। मोहित ने बताया कि हरियाणा में अभी भी कई गांव ऐसे हैं जहां पर लड़कियों को पढ़ने के लिए बाहर नहीं भेजते हैं। उनको अपने ही प्रदेश की साक्षी, गीता-बबीता, मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को देखकर प्रेरणा लें और लड़कियों को आगे बढ़ाने में मदद करें।

‘पेनल्टी’ फिल्म के ये हैं कैरेक्टर
केके मेनन (फुटबाल मैनेजर)
शशांक (कोच)
आकाश दाबाड़े (जुगाड़ टीम के कोच)
मोहित नैन (स्टेट फॉर्वर्ड प्लेयर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed