फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आंदोलन

आंदोलन

Sat, 19 Aug 2017 01:48 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
आंदोलन
21 अगस्त से विश्वविद्यालयों पर ताला जड़ेगी इनसो
विज्ञापन

भिवानी
प्रदेश की सरकार के पास मात्र 60 घंटे का समय है नहीं तो 21 अगस्त से प्रदेश में छात्रों का आंदोलन शुरू हो जाएगा। इस दिन से इनसो प्रदेश के विश्वविद्यालयों पर ताला जड़ना शुरू करेगी। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने छात्र संघ के चुनाव की मांग को लेकर शुक्रवार को यहां छात्र आंदोलन का बिगुल फूंका।

उन्होंने बताया कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने छात्र संघ चुनाव को लेकर अपने चुनाव घोषणापत्र में बड़े-बडे़ वादे किए थे। पहली कलम से छात्र संघ चुनाव को बहाल करने की बात भाजपा ने कही थी लेकिन आज डॉ. भीमराव अंबेडकर के द्वारा दी गई प्रजातांत्रिक प्रणाली को भाजपा खत्म करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि 21 अगस्त से प्रदेश के सभी कालेजों व विश्वविद्यालयों में इनसो ताला जड़कर हरियाणा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में सत्ता परिवर्तन का बिगुल बजा देगी। उन्होंने बताया कि इनसो ने कई बार शिक्षा मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक को प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग की, लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया। दिग्विजय ने कहा कि 21 अगस्त से इनसो तालाबंदी के साथ-साथ क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू कर देगी। इस अवसर पर इनेलो के जिला प्रधान सुनील लांबा, बलदेव घणघस, कुलवंत कौंटिया, नरेश द्वारका, जितेंद्र शर्मा, मनदीप सुई, सेठी धनाना, मनीष छिल्लर, बबलू चौधरी, रविंद्र फौगाट, सूरज बैनीवाल, सुरेंद्र राठी, अजय दलाल, रोहित मोगली, जिला प्रवक्ता राजू मेहरा, दिनेश नंबरदार, सचिन जताई, विक्की धनाना, प्रदीप जोगी, हिम्मत जावला, महेंद्र गोकलपुरा, सुखबीर संडवा, नरेंद्र गागड़वास, संजय पार्षद, प्रदीप खरकिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed