{"_id":"598b66ac4f1c1b97708b45ea","slug":"71502308012-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी को ज्ञापन सौंप पुल की ऊंचाई बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी को ज्ञापन सौंप पुल की ऊंचाई बढ़ाने की मांग
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
पश्चिमी डेडिकेटिड फ्रैट कॉरिडोर पर आश्वासन के बावजूद महज चार फीट की ऊंचाई का पुल बनाने से गांव चांदावास के ग्रामीणों में गहरा रोष है। ग्रामीणों ने बुधवार को उपायुक्त डॉ. यश गर्ग को कॉरिडोर के कार्यकारी निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि ‘रास्ता नंबर 195’ पर ग्रामीणों की मांग पर कॉरिडोर के कार्यकारी निदेशक ने पुल बनाने की मंजूरी दी थी। इसके बाद विभाग चार फीट की ऊंचाई का पुल बना रहा है। इस पुल के निर्माण से गांव को कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि किसानों को खेत में जाने के लिए पुल बनने के बाद भी एक किमी. से ज्यादा की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। ग्रामीणों ने कहा कि पुल के नीचे से निकलना बड़ा मुश्किल हो जाएगा, इसलिए पुल की ऊंचाई को बढ़ाया जाए। इस अवसर पर कृष्णपाल, नरपाल, जगदीश एवं राज सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।