फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एमडीयू में काली फिल्म लगी गाड़ियों का प्रवेश बंद

एमडीयू में काली फिल्म लगी गाड़ियों का प्रवेश बंद

Thu, 06 Jul 2017 01:43 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू में काली फिल्म लगी गाड़ियों का प्रवेश बंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू में अब काली फिल्म लगी गाड़ियां प्रवेश नहीं कर सकेंगी। कैंपस में आने वाली ऐसी गाड़ियों के चालकों को दो दिनों तक समझाया जाएगा। इसके बाद काली फिल्म लगी गाड़ी को गेट से ही वापस भेज दिया जाएगा। स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर में बुधवार को हुई यूनिवर्सिटी अधिकारियों, पुलिस और छात्र संगठनों की बैठक में यह फैसला लिया गया।

पीजीआईएमएस एसएचओ राकेश सैनी, एमडीयू के सुरक्षा नियंत्रक तरुण शर्मा और निदेशक छात्र कल्याण डॉ. जगबीर राठी की मौजूदगी में दोपहर को बैठक शुरू हुई। एसएचओ राकेश सैनी ने कहा कि यूनिवर्सिटी में काफी दिनों से काली फिल्म लगी गाड़ियों के घूमने की शिकायत मिल रही हैं। शहर के बाहर भी इसे लेकर अभियान चलाया जा रहा है और कैंपस में भी यह अभियान चलाना चाहते हैं। घंटेभर तक इस पर मंथन होता रहा।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी अधिकारियों और छात्र संगठनों ने भी अपनी-अपनी राय दी। आखिर में फैसला लिया गया कि काली फिल्म लगी गाड़ियों की एंट्री को लेकर यूनिवर्सिटी के गेट पर फ्लैक्स आदि लगाए जाएंगे। अगले दो दिन तक ऐसी गाड़ी लाने वालों का समझाया जाएगा। इसके बाद गेट से इन गाड़ियों की एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। अगर कोई भी इसका विरोध करता है तो उसकेे खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी ने इस पर सहमति जता दी। इस मौके पर इनसो के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल, रामबीर बड़ाला, अरविंद, एसएफआई के राज्य सचिव सुमित, एनएसयूआई से विश्वेंद्र और एएमवीए के अध्यक्ष विक्रम डूमोलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed