फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गड्ढे में पलटी बोलेरो, 13 लोग घायल

गड्ढे में पलटी बोलेरो, 13 लोग घायल

Wed, 05 Jul 2017 02:11 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
गड्ढे में पलटी बोलेरो, 13 लोग घायल
चंडीगढ़ से सोनीपत जा रही बोलेरो पलटी, 13 घायल
विज्ञापन

शाहाबाद के समीप अज्ञात वाहन ने मारी टक्टर, आठ पीजीआई रेफर
सभी घायल मनीमाजरा की गली नंबर पांच के
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
जीटी रोड पर गांव त्यौड़ा के समीप मंगलवार तड़के 5 बजे चंडीगढ़ से सोनीपत जा रही बोलेरो गाड़ी अज्ञात वाहन से टकराकर शाहाबाद के पास सड़क किनारे गड्ढों में पलट गई। हादसे में इस गाड़ी में सवार 13 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को पीजीआई, चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी है।
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में सभी यात्री बिहार के थे और मौजूदा समय में मनीमाजरा गली नंबर पांच में रह रहे हैं। मंगलवार को सुबह साढे़ 3 बजे ये सभी कबाड़ के ठेके के लिए सोनीपत जा रहे थे। तड़के 5 बजे जब इनकी गाड़ी शाहाबाद से 4 किलोमीटर दूर त्यौड़ा थेह पर पहुंची तो अज्ञात वाहन ने गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बोलेरो असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढों में पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही हेल्पर्स व ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। बोलेरो को टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

-------------------
ये हुए घायल
घायलों में बच्चन, अजय कुमार, सूरज कुमार, जुल्हा कुमार, रवि रंजन, बादल, सारल राम, धीरेंद्र कुमार, दीन बंधु, ओपंद्र मिश्रा, सन्नी, रमेश कुमार, शौनक शामिल थे। इनमें से गंभीर रूप से घायल सारल राम, ओपेंद्र मिश्रा, सन्नी, बच्चन, अजय, जुल्हा राम, रवि रंजन व बादल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 8 घायलों को पीजीआई छोड़ने के लिए 5 एंबुलेंस सामुदायिक केंद्र से चंडीगढ़ रवाना हुई। हेल्पर्स के प्रधान तिलक राज अग्रवाल ने बताया कि इनमें से 2 एंबुलेंस हेल्पर्स की और 3 सरकारी एंबुलेंस थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed