{"_id":"5953f0cf4f1c1b586c8b4735","slug":"71498673359-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अइअइअइ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अइअइअइ
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनेगा नेचर पार्क, झील में चलेंगी नाव
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मसानी बैराज को गोल्डन जुबली नेचर पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी करीब 16 सौ एकड़ जमीन में से सिंचाई विभाग ने प्रथम चरण में पांच सौ एकड़ जमीन वन विकास निगम को लीज पर दी है। इस पर वन विकास निगम पौधरोपण करने के साथ झीलों का निर्माण करेगी। इन झीलों में पानी भरने के लिए रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा शहर से एसटीपी के माध्यम से आने वाले पानी को साफ और स्वच्छ करके डाला जाएगा। झील में नाव इत्यादि चलाने की व्यवस्था भी की जाएगी। झील के साथ-साथ यहां विभिन्न प्रजातियों के पक्षी भी देखने को मिलेंगे। यहां सफारी जू भी बनाया जाएगा, जिसमें बडे़ चैंबर्स बनाए जाएंगे। इस मामले में बुधवार को उपायुक्त डॉ. यश गर्ग की संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। डीसी ने कहा कि इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्य पर अपना प्रोजेक्ट तैयार करें। उस प्रोजेक्ट के साथ अपने सुझाव इस कार्य के लिए गठित की गई कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करें ताकि इस योजना में किसी प्रकार की कोई कमी ना रहने पाए। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में नेचर पार्क बनने से जिला भव्य पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा। इससे इसको अलग पहचान मिलेगी।
ये सुविधाएं रहेंगी मौजूद
वन विकास निगम के सतीश कुमार यादव ने बताया कि नेचर पार्क में गोल्फ कोर्स, एडवेंचर, रॉप क्लाइंबिंग, कमांडो नैक, प्री वॉक समेत अन्य सुविधाएं भी देने की योजना है। इस योजना के अंतर्गत कृषि के अलग-अलग मॉडल भी तैयार किए जाएंगे। इसमें खजूर, आंवला, बेर सहित जैविक खेती के मॉडल शामिल किए जाएंगे। इस खेती और बागवानी के लिए वेस्ट वाटर को ही प्रयोग में लाया जाएगा और यह सारी योजना वन विभाग, बीओटी की मदद से पूरी की जाएगी। इस योजना के तहत इस वर्ष तीन लाख पौधे लगाए जाएंगे ताकि यह परिसर हराभरा बन सके।
इस बैठक में एडीसी कैप्टन मनोज कुमार, डीएसपी सतपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग बीके राघव, कार्यकारी अभियंता लोकनिर्माण विभाग हेमंत कुमार, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग राकेश कुमार, सचिव नगर पालिका बावल संदीप मलिक, एमई रेवाड़ी नगर परिषद अजय सिक्का, जिला वन अधिकारी, उप निदेशक कृषि सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।